-डॉ। राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के वैध कैंडीडेट्स की लिस्ट हुई जारी

-चार पदों पर 12 कैंडीडेट्स का पर्चा मिला वैध

डॉ। राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरवतालाब प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव में नामांकन किए वैध कैंडीडेट्स की लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने उपाध्यक्ष पद पर नामिनेशन किए रिंकू कुमार की उम्र 22 साल से अधिक होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया। वहीं 12 कैंडीडेट्स का पर्चा सही पाए जाने पर उन्हें वैध घोषित कर दिया गया। वैध लिस्ट के बाद अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर दो तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर एक कैंडीडेट रह गया है। ऐसे में पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित पाल का निíवरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। उधर लिस्ट जारी होने के बाद विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे कैंडीडेट्स अपने प्रचार प्रसार में जुट गए।

आज नाम ले सकेंगे वापस

चुनाव अधिकारी डॉ। सुशील कुमार दुबे के अनुसार 27 फरवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी लिए समय निर्धारित किया गया है। बताया कि पहले प्रत्याशियों को नामवापसी के लिए शुक्रवार का मौका दिया गया था। लेकिन इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है। बताया कि वोटिंग छह मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। वहीं अब छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए वोटिंग होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से काउंटिंग और रिजल्ट के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिला दिया जाएगा।

बलदेव कालेज में भी ऑनलाइन नामांकन

काशी विद्यापीठ की तर्ज पर बलदेव पीजी कॉलेज में भी पहली बार आनलाइन नामांकन कराने का डिसीजन लिया गया है। कालेज में छात्रसंघ चुनाव नौ मार्च को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ। अंशु मिश्रा के मुताबिक छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए विद्यार्थी 28 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आनलाइन नामांकन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं नामांकन पत्रों की हार्ड कापी एक मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जमा करना अनिवार्य है। वहीं नाम वापसी दो मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है। मतदान नौ मार्च को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। दोपहर तीन बजे काउंटिंग व रिजल्ट के बाद जीते पदाधिकारियों को शपथ दिलाया जाएगा।

Posted By: Inextlive