- महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी करेंगी संचालन

महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को जानने के लिए सदर सर्किल की रोहनिया, जंसा व लोहता पुलिस विशेष वाट्सएप ग्रुप बनाएगी। इस ग्रुप का संचालन महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी ही करेंगी। इसमें इलाके की ऐसी महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो अन्य महिलाओं की बात पुलिस तक पहुंचा सकें। पुलिस ऐसे स्वयंसेवी भी तैयारी करेगी, जो पीडि़त से बातचीत कर उन्हें पुलिस में शिकायत करने के लिए तैयार कर सके।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थानों के प्रभारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। लोहता, जंसा, रोहनिया थाने पर महिला हेल्प डेस्क की बैठक ली गयी है। उन्होंने बताया कि लोहता में ज्ञान देवी, जंसा में पूजा देवी व रोहनिया में श्वेता तिवारी को हेल्प डेस्क इंचार्ज बनाया गया है। बताया कि पहले चरण में ट्रे¨नग और मूलभूत जरूरतों पर जोर दिया गया है। वाट्सएप ग्रुप के जरिए हम महिलाओं से जुड़ी एक-एक समस्या और शिकायतों पर गहनता से जांच कर बेहतर माहौल और सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इलाके में महिलाओं पर होने वाले अपराधों के बारे में पता चल पाएगा। अपराध से जुड़े पहलुओं का भी अध्ययन किया जाएगा जिससे उसे जड़ से दूर करने में मदद मिलेगी। महिला हेल्प डेस्क की मदद भी ली जाएगी।

Posted By: Inextlive