देश में लॉकडाउन के पहले फेज में टीवी पर मायथलॉजिकल शो रामायण का रीटेलिकास्ट शुरू हुआ था जो अब खत्म हो गया है। अब लॉकडाउन के दूसरे फेज में राम कथा का दूसरा हिस्सा उत्तर रामायण दिखाया जायेगा।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। Covid​​-19 लॉकडाउन के बीच टीवी पर स्वर्गीय रामानंद सागर के अस्सी के दशक के पौराणिक धारावाहिक रामायण की ऐतिहासिक वापसी हुई, इसके बाद लॉकडाउन के दुसरे चरण पर दूरदर्शन अब उत्तर रामायण को दोबारा दिखाने जा रहा है।

रामायण का सीक्वल

कह सकते हैं कि उत्तर रामायण जो अस्सी के दशक में दूरदर्शन पर टैलीकास्ट किया गया था, वह ओरीजनली धारावाहिक रामायण का सीक्वल ही था। इस सीरियल में भी ज्यादातर वही कलाकार काम करते नजर आये थे जिन्होंने रामायण सारियल में काम किया था।यह शो राम के राज्याभिषेक और उनके बच्चों जुड़वां लव और कुश की स्टोरी पर बेस्ड था।

पुराने दिनों को किया याद

शो में मयूरेश क्षेतराम ने लव का किरदार निभाया था, और स्वप्निल जोशी ने कुश का करेक्टर प्ले किया था। उस दौर को याद करते हुए मयुरेश ने कहा कि यह मेरे लिए सबसे सेंसटिव करेक्टर था जिसे मैंने आज तक निभाया है, और उससे भी इंट्रस्टिंग बात ये है कि ये उनका डेब्यु रोल भी था। मयुरेश ने कहा कि वैसे तो उनको बहुत कम याद है क्योंकि वे उस समय सिर्फ 9 के थे। अब वो उस समय की सारी यादें दोहराने के लिए तैयार हैं। वहीं स्वप्निल का कहना है कि उन्हें याद है कि ये एक बेहद खास समय था। सेट पर अरुण गोविल जिन्होंने श्री राम, का किरदार निभाया था, दीपिका चिखलिया जो सीता मैया बनी थीं और सुनील लहरी सर जिन्होंने लक्ष्मण जी की भूमिका निभाई थी सभी शूटिंग के दौरान सेट पर उनका ख्याल रखते थे और पूरी देखभाल करते थे। वे बताते हैं कि तब सबने एक परिवार के रूप में काम किया था। स्वप्निल स्क्रीन पर उत्तर रामायण का री टैलिकास्ट देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Posted By: Molly Seth