उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। उन्हें कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया था। चर्चा है कि वह बीजेपी की तरफ से टिहरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

उत्तराखंड (पीटीआई)। गुरुवार को उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। किशोर उपाध्याय ने यह फैसला केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लिया। इसी बीच कांग्रेस ने उपाध्याय को "पार्टी विरोधी" गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

टिहरी से लड़ सकते है चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोर उपाध्याय टिहरी सीट से चुनाव लड़ सकते है क्योंकि अभी तक बीजेपी ने टिहरी से लड़ने वाले प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। उपाध्याय ने 2002 और 2007 के चुनावों में टिहरी सीट जीती थी।

आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री @KupadhyayINC जी ने भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर चुनाव प्रभारी श्री @JoshiPralhad जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madankaushikbjp जी, केन्द्रीय मंत्री @AjaybhattBJP4UK जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/eJiyK4Etpp

— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 27, 2022

14 फरवरी को है चुनाव
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। चुनाव आयोग आधिकारिक रूप से चुनाव तारीखों का ऐलान कर चुका है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari