- मशहूर सैफ संजीव कपूर ने भी लिया कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद

- पारंपरिक व्यंजनों को गर्व से परोसने का आह्वान

NAINITAL : उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में पहले उत्तराखंड फूड फेस्टिवल का भव्य श्रीगणेश हो गया है। मशहूर सैफ संजीव कपूर ने महोत्सव में लगे स्टॉलों में कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लेकर कारीगर का उत्साह बढ़ाया।

सीएम ने मोबाइल से किया संबोधित

संडे को मल्लीताल फ्लैट्स मैदान पर बने भव्य पंडाल पर आयोजित फूड फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सरिता आर्य, पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, मशहूर सैफ संजीव कपूर व माइकल स्वामी, कमिश्नर एएस नयाल ने किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोबाइल से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंडी व्यंजनों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहला प्रयास किया गया है। उम्मीद जताई कि महोत्सव के माध्यम से राज्य का खानपान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि छह को टिहरी, सात को जागेश्वर व आठ नवंबर को देहरादून में उत्तराखंडी व्यंजनों की प्रतियोगिता आयेाजित की जाएगी। मशहूर सैफ संजीव कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि दुनियां में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित स्पॉट का प्राकृतिक सौंदर्य व खानपान सबसे अहम है। गोवा, केरला, राजस्थान ने खानपान की वजह से ही पर्यटन क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लोगों से अपने पारंपरिक भोजन को गर्व से परोसने का आह्वान किया।

Posted By: Inextlive