- अब तक बनाए जा रहे थे 75 लर्निग लाइसेंस डेली

- डिमांड को देखते हुए बढ़ाई गई संख्या

देहरादून।

आरटीओ कार्यालय में अब 100 लर्निग लाइसेंस रोजाना बनाए जायेंगे। अब तक केवल 75 लाइसेंस रोजाना बनाए जाते थे। बार-बार लोगों की डिमांड के चलते इस संख्या को और बढ़ाया गया है। आरटीओ की मानें तो कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के कारण लाइसेंस नहीं बन पा रहे थे। इससे पहले आरटीओ कार्यालय में 150 लाइसेंस रोजाना बनते थे।

कोरोना संक्रमण के चलते थी पांबदी

कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के कारण सभी विभागों मे ंलोगों की एंट्री पर पाबंदी लगी थी। ऐसे में पब्लिक डीलिंग से संबधित कोई भी काम आरटीओ कार्यालय में नहीं हो रहे थे। इससे लर्निग लाइसेंस बनवाने वालों के आवेदन पेंडिंग होते रहे। धीरे- धीरे यह संख्या हजारों में पहुंच गई। अनलॉक 3 में 9 हजार से आवेदन पेंडिंग हो गए थे।

20 से संख्या पहुंची 100 तक

आरटीओ ने अनलॉक-3 में 10-10 लोगों को आरटीओ कार्यालय में टेस्ट के लिए बुलाना शुरू किया। धीरे-धीरे यह संख्या 40 फिर 75 तक पहुंची। इसके बाद भी लगातार आ रही डिमांड को देखते हुए आरटीओ ने इन आवेदन की संख्या को बढ़ा दिया है। अब 100 आवेदन डेली लिए जायेंगे। जिनमें 50 टू व्हीलर और 50 फोर व्हीलर चालकों के लाइसेंस बनेगें। इससे आवेदन करने वालों की संख्या में कमी होगी। आवेदन करने के 1 माह बाद ही लोगों के लर्निग लाइसेंस बनाने के टेस्ट में नंबर आएगा।

कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी

अनलॉक होने के बाद आटीओ की ओर से लाइसेंस बनवाने वालों के लिए आवेदकों की संख्या तो खोल दी लेकिन कोविड की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। आरटीओ में जाने से पूर्व मास्क पहनकर जाना जरूरी होगा। सेनेटाइजर ले जाना जरूरी होगा।

कोविड काल में बने 16 हजार लाइसेंस

22 मार्च के बाद आरटीओ कार्यालय में आवेदन करने वालों के टेस्ट नहीं हो पाए थे। ऐसे में आवेदनकर्ताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। लेकिन टेस्ट नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में लगातार बढ़ते आवेदन और डिमांड को देखते हुए आरटीओ कार्यालय में लर्निग लाइसेंस बनाने का प्रोसेज किया गया। इसमें टू व्हीलर और फोर व्हीलर दोनों ही प्रतिभागी शामिल हैं।

लगातार आ रही शिकायतों और सीएम पोर्टल में लर्निग लाइसेंस बनाए जाने की संख्या को बढ़ाये जाने की भी डिमांड आ रही थी। ऐसे में यह संख्या को बढ़ाया गया है।

- दिनेश पठोई, आरटीओ प्रशासन देहरादून

Posted By: Inextlive