- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में हुआ खुलासा

- 72 परसेंट लोग नहीं लगा रहे सही तरीके से मास्क

- कार चलाने वाले मास्क पहनने में सबसे ज्यादा लापरवाह

देहरादून

दून में कोरोना पॉजिटिव लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क और फिजिकल डिस्टेंस मेंटेन करने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है। पुलिस मास्क न लगाने वालों के लगातार चालान भी कर रही है। इसके बावजूद सिटी में 19 परसेंट लोग मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। जाग 81 परसेंट लोग मास्क लगा रहे हैं, उनमें से 72 परसेंट ऐसे हैं, जो मास्क सही तरीके से नहीं लगा रहे हैं। यह खुलासा दैनिक जागरण आई नेक्स्ट व एसडीसी फाउंडेशन द्वारा किए एक सर्वे में हुआ है।

सर्वे में यह शामिल

- 50 पैदल चलने वाले

- 50 कार चालक

- 100 टूव्हीलर राइडर

- 100 डेली नीड्स वाले

- 50 कस्टमर्स और शॉपकीपर

19 परसेंट बिना मास्क

इस सर्वे के दौरान सभी श्रेणी को मिलाकर कुल 66 यानी 19 परसेंट ऐसे लोग थे, जिन्होंने मास्क लगाया ही नहीं था। जिन 81 परसेंट यानी 284 लोगों ने मास्क लगाया था, उनमें से मात्र 28 परसेंट ही ऐसे थे, जिन्होंने प्रॉपर तरीके से मास्क लगाया था। बाकी 72 परसेंट यानी कुल 204 लोग मास्क लगाने की सिर्फ फॉर्मेलिटी करते दिखे। इनमें से कुछ ने नाक ने नीचे मास्क लगा रखा तो कुछ ने ठोडी पर। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो मास्क लगे में लटकाये नजर आये।

30 परसेंट कार ड्राइवर बिना मास्क

सर्वे के नतीजों के अनुसार सिटी में कार चलाने वाले लोग मास्क पहनने के मामले में सबसे ज्यादा लापरवाह हैं। 30 परसेंट कार ड्राइवर मास्क पहनने की जरूरत ही महसूस नहीं कर रहे हैं, जबकि 66.7 परसेंट गलत तरीके से मास्क पहने दिखे। केवल 34.3 परसेंट कार ड्राइवर ही प्रॉपर तरीके से मास्क लगाये हुए मिले।

88 परसेंट टूव्हीलर राइडर विद मास्क

मास्क लगाने के मामले में कार डाइवर्स के मुकाबले टूव्हीलर राइडर्स को रिकॉर्ड कुछ ठीक है। 88 परसेंट टूव्हीलर राइडर्स मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि इनमें भी 67 परसेंट प्रॉपर तरीके से मास्क नहीं लगा रहे हैं। मात्र 33 परसेंट टूव्हीलर राइडर्स प्रॉपर तरीके से मास्क पहन रहे हैं।

16 परसेंट कस्टमर्स ने नहीं लगाया मास्क

शॉप्स पर भी मास्क लगाने में लापरवाही नजर आ रही है। लापरवाही करने वालों में शॉपकीपर्स भी शामिल हैं और कस्टमर्स भी। आम दुकानों पर 19 परसेंट और सब्जी की दुकानों 16 परसेंट कस्टमर्स बिना मास्क पहने नजर आये। गलत तरीके से मास्क पहनने वालों की संख्या जनरल स्टोर्स पर 76 परसेंट और सब्जी की दुकानों पर 79 परसेंट रही।

24 परसेंट पैदल को नहीं परवाह

मास्क न पहनने के मामले में कार ड्राइवर्स के बाद दूसर नंबर पैदल चलने वालों का है। पैदल चलने वालों में 24 परसेंट बिना मास्क के मिले। जो पैदल चलने वाले मास्क लगाये थे, उनमें 71 परसेंट ने मास्क गलत तरीके से लगाया था।

सर्वे एक नजर में

श्रेणी सही गलत मास्क नहीं

जनरल स्टोर्स 76 24 19

सब्जी की दुकानें 79 21 16

टूव्हीलर राइडर्स 67 33 12

कार ड्राइवर्स 66 34 30

पैदल 71 29 24

---------

यदि आप मास्क सही तरीके से नहीं लगा रहे हैं, तो आपके लिए इसे लगाना या न लगाना एक जैसा है। मास्क को नाक से नीचे मास्क लगाने से आप आधे ही सुरक्षित रहेंगे। ठोडी पर मास्क लगाने का कोई फायदा नहीं और गले में लटकाना तो बेहद गंभीर स्थिति है।

डॉ। शबाना अंसारी, होम्योपैथिक डॉक्टर

Posted By: Inextlive