- एक युवक के शरीर पर गोली के निशान मिले, तीन की जहर खाने से हुई मौत

- एक दोस्त अवैध हथियार समेत लापता, दो अन्य देर रात गांव लौटे

NEW TEHRI: भिलंगना ब्लॉक के कुंडी गांव के पास जंगल में शिकार करने गए सात दोस्तों में से चार की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। इनमें एक के शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। तीन अन्य की जहरीले पदार्थ खाने से मौत होना बताया गया। एक अन्य युवक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया। जबकि उनके दो साथी युवक रात गांव लौट आए। फिलहाल, मृतकों के परिजनों की तरफ से राजस्व पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

शिकार के लिए गए थे जंगल

घटना टिहरी जिला मुख्यालय से करीब क्00 किलोमीटर दूर कुंडी गांव की है। यहां के सात युवक आपस में दोस्त हैं। सैटरडे को उन्होंने जंगल में शिकार करने की योजना बनाई। शाम करीब सात बजे वे शिकार की तलाश में गांव के नजदीक के जंगल में गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। रात क्0 बजे बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे। वे कुछ दूरी तक जंगल में भी गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच, जंगल गए सात युवकों में से दो युवक राहुल (ख्0) और सुमित (क्8) रात करीब तीन बजे गांव लौट आए। इन युवकों ने गांव वालों को बताया कि वह सभी खवाड़ा गांव निवासी रज्जी के साथ शिकार करने निकले थे। पहले वह रज्जी की छानी (गोशाला) में गए। रज्जी ने वहां बंदूक रखी हुई थी। यहां से वह शिकार की तलाश में आगे बढ़े, रात करीब आठ बजे रास्ते में रज्जी अचानक फिसलकर गिर गया। इसी दरम्यान बंदूक से फायर हो गया, जो संतोष को लगा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे वह डर गए। इसके बाद वे सभी संतोष का शव लेकर दो किलोमीटर दून रज्जी की छानी में आए। छानी से लगा उसका सेब का बागीचा भी है। राहुल और सुमित ने बताया कि इसके बाद रज्जी छानी में अनाज सुरक्षित रखने के लिए रखा कीटनाशक लेकर आया। उन दोनों को कम उम्र और घर के इकलौते होने का हवाला देकर उसने गांव वापस भेज दिया और कहा कि इसके बाद वह चारों जहर खाकर जान दे देंगे।

रज्जी की खोजबीन जारी

युवकों की बात सुनकर रात में ही गांव के लोग जंगल की तरफ बढ़े। उन्हें छानी के बाहर संतोष मृत मिला, उसके शरीर पर गोली के निशान थे। कुछ ही दूरी पर पंकज सिंह (ख्फ्) और अर्जुन पंवार (ख्फ्) के शव पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकला हुआ था। पास में सोबन सिंह (ख्ब्) बेहोश पड़ा था, जबकि रज्जी का कुछ पता नहीं चला। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बेहोश संतोष को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां सुबह पांच बजे उसने भी दम तोड़ दिया। उसके मुंह से भी झाग निकल रहा था। तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होना बताया जा रहा है। सातवें युवक रज्जी की खोजबीन की जा रही है। उसकी बंदूक भी नहीं मिली। एसडीएम ¨फचाराम चौहान ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस न होना सामने आया है। अगर किसी पक्ष की तहरीर नहीं आती है तो प्रशासन खुद रज्जी के खिलाफ अवैध हथियार के इस्तेमाल और मर्डर का मुकदमा दर्ज करेगा। उन्होंने बताया कि गांव लौटे युवकों की बताई कहानी के अलावा कुछ और पहलुओं से भी मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल रंजिश या कोई विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। एसडीएम ने बताया कि घटनास्थल के पास बगैर सिम का एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है। यह रज्जी का होने को अनुमान है। इसकी जांच की जा रही है।

Posted By: Inextlive