दून में वेडनसडे के मुकाबले कोविड पॉजिटिव केसेज में कुछ कमी दर्ज की गई लेकिन पॉजिटिविटी रेट 16.43 परसेंट दर्ज किया गया. उधर राज्य में नये पॉजिटिव केसेज में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और इस सीजन के सबसे ज्यादा 4818 केस दर्ज किये गये. दून में 3 पेशेंट की डेथ हुई जबकि एक पेशेंट की डेथ हरिद्वार में हुई.

देहरादून (ब्यूरो)। देहरादून में थर्सडे को 3 कोविड पेशेंट की डेथ हुई। एम्स ऋषिकेश में 2 और महंत इंदरेश हॉस्पिटल में एक पेशेंट की डेथ हुई। दून में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3552 हो गई है। उधर हरिद्वार जिले के विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में भी एक पेशेंट की डेथ हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड से हुई डेथ का आंकड़ा 7460 हो गया है।

दून में 1601 पेशेंट
वेडनसडे के मुकाबले थर्सडे को दून में पॉजिटिव केसेज की संख्या में कुछ कमी आई। वेडनसडे को 1678 पॉजिटिव केस आये थे, जबकि थर्सडे को 1601 केस आये। थर्सडे को पॉजिटिविटी रेट 16.43 परसेंट दर्ज किया गया। दून में अब एक्टिव केसेज की संख्या 10124 हो गई है। हालांकि फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती पेशेंट की संख्या काफी कम है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार सभी हॉस्पिटल्स में बेड और मेडिसिन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

राज्य में 4818 केस
राज्य में थर्सडे को पॉजिटिव केसेज की संख्या के साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी उछाल आया। कुल 4818 नये पॉजिटिव केस दर्ज किये गये। यह संख्या पिछले वर्ष 15 मई के बाद सबसे ज्यादा है। 15 मई को 5654 पॉजिटिव केस राज्यभर में सामने आये थे। इससे पहले राज्य में 19 जनवरी को 4402 और 18 जनवरी को 4482 पॉजिटिव केस आये थे। 18 जनवरी को राज्य में पॉजिटिविटी रेट 13.50 परसेंट, 19 को 11.85 परसेंट और थर्सडे को 14.28 परसेंट दर्ज किया गया।

पहाड़ों में बढ़े केस
अब मैदानी जिलों के साथ ही राज्य के पहाड़ी जिलों में पॉजिटिव केसेज में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। वेडनसडे को राज्य के 4 जिलों में पॉजिटिव केसेज की संख्या 100 से कम थी, जबकि थर्सडे को उत्तराकाशी और चम्पावत के अलावा अन्य सभी जिलों में पॉजिटिव केसेज की संख्या 100 से ज्यादा रही। चंपावन में 62 और उत्तरकाशी में 63 पॉजिटिव केस दर्ज किये गये। अब तक सबसे कम पॉजिटिव केस वाले रुद्रप्रयाग जिले में भी 101 केस आये। देहरादून के बाद हरिद्वार में सबसे ज्यादा 706 और नैनीताल में 692 केस आये। राज्य में 5422 पेशेंट की रिकवरी दर्ज की गई जबकि एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 24255 हो गई है। रिकवरी रेट में कुछ और गिरावट आई है और अब रिकवरी रेट 89.72 परसेंट हो गया है।
dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive