- घायल को एम्स में किया भर्ती

ऋषिकेश:

नगर में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का एम्स में भर्ती किया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो माह पहले हुई थी शादी

ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश निवासी एक युवक ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि शनिवार की रात 8:30 बजे बहन के साथ स्कूटी पर बनखंडी अपने घर जा रहा था। इस दौरान नितिन कुमार ने पीछे से आकर हमें रोक दिया। उसने हम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें बहन के गले और हाथ पर चाकू लग गया। जिसके बाद वह भाग गया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर बहन को एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि हमला करने वाला महिला का पति है। जिनकी दो माह पूर्व ही शादी हुई है। आरोपी कुएं वाली गली शांति नगर ऋषिकेश का निवासी है।

मायके जाने पर उठाया कदम

आरोपित नितिन ने युवती के साथ 25 जनवरी 2021 को कोर्ट मैरिज की थी। कुछ समय पश्चात् ही मनमुटाव होने के कारण युवती अपने परिवार के साथ रह रही थी। जबकि आरोपित लगातार घर बुलाने का प्रयास कर रहा था। जबकि युवती लगातार मना कर रही थी। जिस कारण आरोपी ने यह कदम उठाया।

Posted By: Inextlive