-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चाें के अध्यक्ष व महामंत्रियों से किया संवाद

हरिद्वार,

मिशन 2022 को लेकर उत्तराखंड में सत्ताधारी पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और मोर्चाें के अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक में चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने प्रदेश से शक्ति केंद्र स्तर तक प्रत्येक 15 दिन में प्रवास कार्यक्रमों पर जोर दिया। इसके अलावा बूथ स्तर तक पिछले चार चुनावों के नतीजों का राजनीतिक विश्लेषण कर चुनाव में जीत के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई बड़ा मुद्दा है, जो सीएम की घोषणा या फिर घोषणापत्र में शामिल हो सकता है, उसे सूचीबद्ध किया जाए।

अध्यक्ष ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपने प्रवास के पहले दिन हरिद्वार स्थित एक होटल में सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि चुनावी साल में कार्य कैसे चल रहे हैं, इनमें क्या सुधार हो सकता है, इस पर सभी को चिंतन-मनन करना है। प्रवास कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक 15 दिन में प्रदेश पदाधिकारियों को जिलों में, जिला पदाधिकारियों को मंडल और मंडल के कार्यकत्र्ताओं को बूथ स्तर तक प्रवास करना चाहिए। जिसकी पूर्व सूचना प्रांतीय नेतृत्व को जरूर होनी चाहिए।

वीडियो व फोटोग्राफी भी जरूरी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रवास के दौरान होने वाली बैठकों की कार्यकत्र्ताओं को रिपोर्टिग भी करनी है। इसके लिए बैठकों की वीडियो व फोटोग्राफी अवश्य करें। सितंबर से रिपोर्टिग का क्रम शुरू हो जाना चाहिए।

जनता से बेहतर समन्वय बनाएं जनप्रतिनिधि:कौशिक

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के कार्यकत्र्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण कार्यो को लेकर भी मार्गदर्शन मिला है। वहीं, जनप्रतिनिधियों को जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा गया है। वे दून हरिपुर कलां स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उद्घाटन सत्र में पदाधिकारियों के प्रवास और बूथ सत्यापन को लेकर भी चर्चा हुई। बताया कि प्रदेश के पदाधिकारी जिला, जिले के पदाधिकारी मंडल, मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र और शक्ति केंद्र के पदाधिकारी बूथ में किस प्रकार प्रवास करेंगे। दूसरे सत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही चुनाव के ²ष्टिगत क्या-क्या महत्वपूर्ण हैं और जनप्रतिनिधि के नाते उनका क्या क‌र्त्तव्य होना चाहिए इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला। बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को रायवाला स्थित एक रिसार्ट में पूर्व सैनिकों से संवाद और सैनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कोर ग्रुप की बैठक के अलावा साधु संतों के अभिनंदन और आशीर्वाद कार्यक्रम के अलावा किसी बूथ पर जाएंगे।

Posted By: Inextlive