- पश्चिम बंगाल में ¨हसा सुनियोजित: भाजपा

- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल ¨हसा के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुनियोजित ¨हसा फैला रही है, जिसे रोका जाना चाहिए। वेडनसडे को भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के निर्देश पर कार्यकत्र्ताओंने डीएम डॉ। आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो ¨हसक घटनाएं हो रही हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, वह निंदनीय हैं। आग्रह किया कि पूरे मामले की सीबीआई जांच व दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर सजा का प्रविधान किया जाए। इस मौके पर महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, सतेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई ¨हसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया और सांकेतिक धरना दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी पर सुनियोजित तरीके से ¨हसा कराने व भाजपा कार्यकत्र्ताओं की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

शहीद स्थल पर प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के सुद्वोवाला मंडल के कार्यकत्र्ताओं ने सेलाकुई के शहीद स्थल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जनपद में भाजपा से जुड़ी महिलाओं के साथ किए गए अत्याचार और ¨हसा की घटना की ¨नदा की। इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किए जाने और दोषी टीएमसी के कार्यकत्र्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने अपनी मांग से संबंधित एक पत्र भी राष्ट्रपति को प्रेषित किया, जिसमें उन्होंने बंगाल के भाजपा कार्यकत्र्ताओं की जानमाल की सुरक्षा की अपील भी राष्ट्रपति से की।

बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विकासनगर तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने बंगाल सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देश का प्रत्येक नागरिक कोविड संक्रमितों की जान बचाने में लगा हुआ है। टीएमसी कार्यकत्र्ता चुन-चुन कर भाजपा कार्यकत्र्ताओं के परिवारों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने देश के राष्ट्रपति से बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी के माध्यम से पे्रषित किया।

Posted By: Inextlive