- दून में 4 सीएनजी फिलिंग सेंटर्स तैयार, 6 और होंगे जल्द तैयार

- सीएनजी की कीमत 39.60 रुपये प्रति किलो, लोग चाहते हैं सस्ता सफर

देहरादून,

पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार उछाल ने ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को काफी हद तक बढ़ा दिया है। इसके कारण दून में भी अब सीएनजी व्हीकल्स की डिमांड जोर पकड़ने लगी है। दून में सीएनजी फिलिंग स्टेशंस की संख्या भी 1 से 4 तक पहुंच चुकी है और जल्द ही 6 और फिलिंग स्टेशन क्यू में हैं। दून में सीएनजी व्हीकल्स की 20 से 25 परसेंट तक डिमांड है।

रोजाना 100 में से 25 व्हीकल सीएनजी के

आरटीओ के अनुसार रोजाना 100 से ज्यादा टू व्हीलर व फोर व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इनमें से 20 से 25 परसेंट व्हीकल सीएनजी फ्यूल के हैं। एवरेज देखा जाए तो हर 100 व्हीकल्स में से 25 व्हीकल सीएनजी के रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं।

सीएनजी का गणित

- 39.60 रुपए प्रति किलो दून में रेट

- 19 किमी एक किलो सीएनजी से माइलेज

- 2 रुपए प्रति किमी पड़ रही है कॉस्ट

दून में अब 4 सीएनजी स्टेशन

कुछ समय पहले तक जहां दून में एक भी सीएनजी फिलिंग स्टेशन नहीं था, वहीं अब 4-4 फिलिंग स्टेशन हैं। डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर के मुताबिक 4 स्टेशन तैयार होने के बाद दून में 6 और फिलिंग स्टेशंस के लिए एप्लाई किया गया है। जल्द ही वे भी तैयार होंगे।

यहां तैयार हुए सीएनजी स्टेशन

- रेसकोर्स वैली

- मसूरी रोड

- सहस्त्रधारा रोड

- भानियावाला

यहां बनेंगे और स्टेशन

शिमला बाईपास

ऋषिकेश रोड

रायपुर

हर्बटपुर

मोहब्बेवाला

1247 सीएनजी व्हीकल रजिस्टर्ड

दून के आरटीओ ऑफिस में अभी तक 1247 सीएनजी व्हीकल रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें रोडवेज की 13 बसें भी शामिल हैं। इसके अलावा टैक्सी-मैक्सी और प्राइवेट व्हीकल भी शामिल हैं।

इतने व्हीकल रजिस्टर्ड

रोडवेज बस - 13

प्राइवेट बस - 73

टैक्सी-मैक्सी - 337

कार - 472

ऑटो - 352

लगातार सीएनजी की डिमांड बढ़ रही है। प्राइवेट से लेकर कॉमर्शियल व्हीकल चालक इन दिनों सीएनजी व्हीकल की डिमांड कर रहे हैं। यह व्हीकल पर्सनल यूज से लेकर कॉमर्शियल यूज के लिए किए जा रहे हैं। - समीर वर्मा, सीईओ, डीपीएम हुंडई

इन दिनों आरटीओ में सीएनजी व्हीकल रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं। यह बीते दिनों की अपेक्षा 50 परसेंट से ज्यादा है। इसका कारण पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें भी हो सकती है।

- द्वारिका प्रसाद, एआरटीओ (प्रबंधन)

लगातार सीएनजी सेंटर्स तैयार हो रहे हैं। अब तक 4 सीएनजी सेंटर्स तैयार हो चुके हैं। 6 सीएनजी सेंटर्स दून में जल्द तैयार हो जाएंगे। अब सीएनजी सेंटर्स के लिए भी एप्लीकेशंस आ रही है।

- जसवंत सिंह कंडारी, डीएसओ

Posted By: Inextlive