दून में बादलों ने दिन की ठंड कुछ हद तब बढ़ा दी है। हालांकि रात का टेंपरेचर फिलहाल नार्मल से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। आने वाले दिनों में सिटी में आंशिक रूप से बादल छाये रहने से दिन में टेंपरेचर में कुछ और गिरावट आने और रात का टेंपरेचर नॉर्मल के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है।


देहरादून(ब्यूरो)। दून में संडे शाम से बादल घिरने शुरू हो गये थे। मंडे को दोपहर बाद तक बादल छाये रहे, जिससे एक दिन पहले की मुकाबले मैक्सिमम टेंपरेचर में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मैक्सिमम टेंपरेचर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मिनिमम टेंपरेचर 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पिछले दिनों मिमिमम टेंपरेचर 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था।

18 के बाद हल्की बारिश संभव
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाये रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान टेंपनरेचर नॉर्मल या नॉर्मल के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। 18 दिसंबर के मौसम के करवट बदले की संभावना है। राज्य की ऊंचाई वाली पहाड़ियों के 18 दिसंबर के बाद बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार नये साल में राज्य की पहाड़ियों पर अच्छी बर्फबारी होगी।

Posted By: Inextlive