महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैैं। छह महीने के भीतर रसोई गैस के दाम 119 रुपए तक बढ़ गए हैैं। इसके साथ ही राशन दाल सहित ग्रॉसरी के दामों में भी इस बीच इजाफा हुआ है। सरसों के तेल के दाम मार्च में 160 रुपए प्रति किलो तक थे जो अब 185 रुपए तक पहुंच गए हैैं।

देहरादून(ब्यूरो)।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 2020 में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान चाय की फसल की देखभाल नहीं हो सकी। इसके कारण चायपत्ती की फसल बिगड़ गई। फसल बिगड़ने के कारण चाय पत्ती के दाम में 100 रुपये तक का इजाफा हुआ।

ऐसे बढ़े एलपीजी के दाम
जनवरी - 903
फरवरी - 919
मार्च - 969
अप्रैल -1019
मई - 1022
(प्रति सिलेंडर)

सामान - मार्च - मई
सरसों का तेल - 160 - 185
रिफाइंड - 165 - 180
बासमती चावल - 60 - 80
बादाम - 550 - 680
चायपत्ती - 300- 400
चीनी - 37 - 42
धनिया - 120 - 160
सौंफ - 120 - 180
सोया बड़ी- 80 - 120
जीरा - 200 - 245
दाम रुपए प्रति किलो में


दालें - मार्च - मई
चना - 55 - 65
मूंग - 85- 95
उड़द - 85 - 105
अरहर - 90 - 95
राजमा (चकराता) - 130- 200
छोले - 90 - 110
(रुपये प्रति किलो )


सब्जी के दाम
सब्जी पहले - अब
टमाटर - 30 - 60
शिमला मिर्च - 40 - 80
लहसन - 100 - 180
हरी मिर्च - 90 - 120
निम्बू - 120 - 250
(रुपये प्रति किलो)

Posted By: Inextlive