-ट्यूजडे को 58 नये पॉजिटिव केस, 115 हुए रिकवर

-विभिन्न हॉस्पिटल्स में चार पेशेंट्स की हुई डेथ

देहरादून

दीपावली नजदीक आने के साथ ही दून में कोविड-19 से तेजी से मिल रही राहत का दौर जारी है। ट्यूजडे को जिले में 58 नये पॉजिटिव केस सामने आये, जबकि 115 रिकवरी होकर अपने घर चले गये। पिछले कई हफ्तों में बाद दून में पहली बार एक्टिव केसेज की संख्या एक हजार से कम हो गई है। अब सभी हॉस्पिटल्स और कोरोना केयर सेंटर्स में पेशेंट्स की संख्या काफी कम हो गई है। विभिन्न हॉस्पिटल्स में 213 आईसीयू बेड कोविड-19 पेशेंट्स के लिए रिजर्व हैं।

58 नये पॉजिटिव

पॉजिटिव केसेज के मामले में दून को लंबे अर्से के बाद बड़ी राहत मिली है। 58 नये पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव केसेज की संख्या 16919 हो गई है। 115 पेशेंट्स की रिकवरी के साथ ही अब रिकवर होने वालों की संख्या 15268 हो गई है। अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 922 है।

चार पेशेंट्स की डेथ

दून के विभिन्न हॉस्पिटल्स में चार पेशेंट्स की डेथ हुई। दो पेशेंट्स की डेथ एम्स ऋषिकेश में, एक की हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और एक पेशेंट की डेथ महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में हुई। दून में अब तक 577 पेशेंट्स की डेथ हो गई है। जो कि राज्य को 57 परसेंट से ज्यादा है।

डीएम ने दी हिदायत

डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव में दीपावली फेस्टिवल के दौरान कोविड-19 संबंधी रूल्स को कड़ाई से फॉलो करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, हेल्थ डिपार्टमेंट आदि संबंधित विभाग लगातार कोविड-19 से रोकथाम के प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने सिटीजंस से अपील की कि वे बाजारों में खरीदारी के लिए जाएं तो मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग के रूल्स का हर हाल में पालन करें।

राज्य में 213 पॉजिटिव

राज्य को भी पॉजिटिव केसेज के मामले में बड़ी राहत मिली। सभी जिलों में कुल 213 पॉजिटिव केस सामने आये। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव केसेज की संख्या 60957 हो गई है। 422 पेशेंट्स की रिकवरी के साथ ही अब तक रिकवरी हो चुके पेशेंट्स की संख्या 55610 हो गई है। 6 पेशेंट्स की डेथ के बाद अब राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 1007 हो गया है। अब राज्य में एक्टिव केस 3865 हैं। रिकवरी रेट 91.23 परसेंट और इंफेक्शन रेट 6.26 परसेंट है।

Posted By: Inextlive