- अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 549

देहरादून

सैटरडे को दून में पॉजिटिव केसेज की संख्या में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि यह संख्या 100 से कम रही। कुल 90 पॉजिटिव केस कंफर्म हुए। इसके साथ ही अब पिछले साल मार्च में पहला पॉजिटिव केस सामने आने के बाद से दून में कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 28227 हो गई।

एक्टिव केसेज की संख्या गिरी

126 पेशेंट की रिवकरी के बाद अब तक जिले में रिवकर हुए कुल पेशेंट की संख्या 26752 हो गई है। एम्स ऋषिकेश के दो पेशेंट की डेथ के साथ ही अब दून में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 907 है। जिले में अब 549 एक्टिव केस हैं।

राज्य में अब 2349 एक्टिव

राज्य में भी हाल के दिनों में एक्टिव केसेज की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। अब राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 2349 रह गई है। सैटरडे को 226 पॉजिटिव केस सामने आये। अब राज्य में पॉजिटिव केसेज की कुल संख्या 94691 हो गई है। 272 पेशेंट की रिकवरी के बाद अब रिकवर हुए केसेज की संख्या 89454 हो गई है। 4 पेशेंट की डेथ के साथ अब कोविड-19 से 1606 पेशेंट की डेथ हो चुकी है। राज्य में अब रिकवरी रेट 94.47 परसेंट और इंफेक्शन रेट 4.79 परसेंट है।

Posted By: Inextlive