देहरादून

दून में ट्यूजडे को कोविड-19 के 55 नये केस कंफर्म हुए और 63 रिकवर हुए। एक पेशेंट की डेथ हुई। अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या में कुछ और कमी आई है और यह संख्या अब 483 है। अब कोविड हॉस्पिटल के साथ ही जिला प्रशासन को भी कुछ राहत मिली है।

अब 483 एक्टिव केसेज

55 नये पेशेंट के साथ ही दून में अब तक कंफर्म हुए पॉजिटिव केसेज की संख्या 28777 हो गई है। 63 पेशेंट की रिकवरी के बाद अब कुल रिकवर हुए पेशेंट की संख्या बढ़कर 236959 हो चुकी है। महंत इंदरेश हॉस्पिटल में एक पेशेंट की डेथ के बाद अब तक दून में कुल 916 पेशेंट की डेथ हो चुकी है। अब जिले में 483 एक्टिव पेशेंट हैं।

राज्य में संख्या 95 हजार पार

राज्यभर में ट्यूजडे को 116 पॉजिटिव केस सामने आये। चमोली, चम्पावत, पौड़ी और टिहरी जिलों में कोई नया केस सामने नहीं आया, जबकि बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिलों में एक-एक केस कंफर्म हुआ। राज्य में अब टोटल पॉजिटिव केसेज की संख्या 95 हजार का आंकड़ा पार करके 95039 हो गई है। जबकि 251 पेशेंट की रिकवरी के बाद रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 90133 है। 2 पेशेंट की डेथ के साथ अब मरने वालों की संख्या 1619 हो गई है। राज्य में अब 1992 एक्टिव केस हैं।

Posted By: Inextlive