दून में हालात बेहद खराब, 10 परसेंट इंफेक्शन रेट

8 और पेशेंट की डेथ के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1008

देहरादून

संडे को दून में हालात कुछ और बिगड़ गये। न सिर्फ टोटल पॉजिटिव केसेज में नया रिकॉर्ड बना, बल्कि इंफेक्शन रेट भी 10 परसेंट के करीब पहुंच गया। 5955 टेस्ट किये गये और पॉजिटिव की संख्या 862 रही। यानी हर 10 टेस्ट में से एक टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में हॉस्पिटल्स में 8 पेशेंट की डेथ हो गई। रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या सिर्फ 32 रही।

संडे की स्थिति

पॉजिटिव 582

रिकवर 32

डेथ 8

एक्टिव 3110

कंटेनमेंट जोन 27

रिकवरी रेट डाउन

तेज रफ्तार से बढ़ते पॉजिटिव केसेज और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या में भारी कमी आने से दून में रिकवरी रेट में पिछले दो हफ्ते के दौरान 9 परसेंट की कमी आ गई है। संडे तक जिले में 34704 पॉजिटिव केस आये हैं और 30147 पेशेंट रिकवर हुए हैं। इस तरह से रिकवरी रेट गिरकर 86.86 परसेंट हो गया है। जिले में अब एक्टिव केसेस की संख्या 3110 हो गई है। यह संख्या फ‌र्स्ट वेव की मैक्सिमम से ज्यादा है। हालांकि इस बार ज्यादातर लोग हॉस्पिटल या कोविड केयर सेंटर के बजाय होम आइसोलेशन में हैं। दून हॉस्पिटल में 150 लोग भर्ती हैं। कुछ अन्य हॉस्पिटल्स में भर्ती हैं और 2000 से ज्यादा होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 27 हो गई है।

8 पेशेंट की डेथ

जिले के विभिन्न हॉस्पिटल्स में संडे को 8 पेशेंट की डेथ हुई। अकेले कैलाश हॉस्पिटल में 4 लोगों की डेथ हुई। एक-एक पेशेंट की डेथ एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पिटल और सिनर्जी हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई। दून में अब कुल मरने वालों की संख्या 1008 हो गई है।

राज्य में 1333 पॉजिटिव

उत्तराखंड में भी संडे को कोरोना विस्फोट की स्थिति रही। कुल 1333 नये पॉजिटिव केस सामने आये। रिकवरी 243 पेशेंट हुए। राज्य में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 108812 हो गई है, जबकि रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 97887 है। राज्य में अब रिकवरी रेट 95 परसेंट से गिरकर अब 89.96 परसेंट हो गया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 1760 हो गई है और एक्टिव केसेस की संख्या 7323 है।

Posted By: Inextlive