- इस महीने के पहले छह दिनों में लगातार कम होती रही कोविड टेस्टिंग

- संडे को दून में 121 पॉजिटिव, 543 रिकवर और 16 पेशेंट की हुई डेथ

देहरादून,

जून के महीने में दून में कोविड पॉजिटिव की संख्या और कोविड से होने वाली डेथ के मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद पिछले छह दिनों में टेस्टिंग की संख्या में हर रोज कमी आती जा रही है। जानकारों का कहना है कि फि लहाल टेस्टिंग की संख्या कम करना खतरनाक साबित हो सकता है। संडे को केवल 3676 सैंपल लिये गये जो एक हफ्ते पहले की तुलना में करीब आधा है। सैंपलिंग में कमी का असर सीधे पॉजिटिविटी रेट पर पड़ रहा है। कम सैंपलिंग के साथ की पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

ऐसे कम हुई सैंपलिंग

डेट सैंपलिंग पीआर (परसेंट में)

1 जून 7292 3.8

2 जून 7269 2.9

3 जून 6876 1.9

4 जून 6556 3.09

5 जून 5357 2.3

6 जून 3676 3.29

543 रिकवर, 121 पॉजिटिव

पॉजिटिव केसेज की संख्या से दून में संडे को कुछ और राहत रही। नये पॉजिटिव केसेज की संख्या 121 रही। हालांकि पॉजिटिविटी रेट में कुछ बढ़ोत्तरी हुई और यह 3.29 परसेंट दर्ज किया गया। रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या एक बार फि र पॉजिटिव की तुलना में ज्यादा रही। 543 पेशेंट रिकवर हुए और अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 1231 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट कुछ और सुधार के साथ 93.34 परसेंट हो गया है। अब तक कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 109565 और रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 104463 है। दून में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। यह संख्या 94 से घटकर अब 39 हो गई है।

16 पेशेंट की डेथ

मंडे का अलग.अलग हॉस्पिटल्स में 16 कोविड पेशेंट की डेथ हुई। दून हॉस्पिटल में 5ए एम्स ऋषिकेश में 4 और हिमालयन हॉस्पिटल में 3 पेशेंट की डेथ हुई। कैलाश हॉस्पिटलए मैक्स हॉस्पिटल, मिलिट्री हॉस्पिटल और वेलमेड हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ हुई। दून में अब तक कोविड से 3290 पेशेंट की डेथ हो चुकी है।

राज्य में 446 पॉजिटिव

राज्य में संडे को 446 पॉजिटिव केस आये। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और रुद्रप्रयाग जिलों में पॉजिटिव केसेज की संख्या 10 से कम रही। राज्य में रिकवर होने वालों की संख्या 1580 रही। इसी के साथ अब राज्य में रिकवरी रेट 91.38 परसेंट हो गया है। 16125 एक्टिव केसेज हैं। राज्यभर में 23 पेशेंट की डेथ हुई। इसी के साथ अब तक मरने वालों की कुल संख्या 6699 हो गई है। राज्य में अब 161 कंटेनमेंट जोन हैं। बागेश्वर जिला कंटेनमेंट जोन से पूरी तरह फ्री हो गया है।

एम्स में 20 नये ब्लैक फंगस पेशेंट

एम्स ऋ षिकेश में ब्लैक फं गस के नये पेशेंट का आना लगातार जारी है। इसके अलावा दून के किसी हॉस्पिटल में पिछले कुछ दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। एम्स में संडे को ब्लैक फं गस के 20 नये पेशेंट आये। इसके साथ ही अब इस हॉस्पिटल में ब्लैक फं गस पेशेंट की कुल संख्या 195 हो गई है। एम्स में 3 और पेशेंट की डेथ होने के बाद आ हॉस्पिटल में अब तक 31 पेंशेंट की डेथ हो गई है। संडे को भी ब्लैक फंगस को कोई पेशेंट रिकवर नहीं हुआ। राज्य के किसी दूसरे जिले में कोई नया पेशेंट नहीं आया। राज्य में अब ब्लैक फंगस के पेशेंट की कुल संख्या 299 हो गई है। 47 पेशेंट की डेथ हो चुकी है और 18 रिकवर हुए हैं।

Posted By: Inextlive