- पिछले एक वीक में 44 परसेंट कम हुआ दून में पॉजिटिविटी रेट

- मंडे को आए 94 पॉजिटिव, 341 रिकवर, 14 पेशेंट की डेथ

देहरादून,

पिछले साल कोविड संक्त्रमण के शुरुआती दौर से ही हॉट स्पॉट रहा दून पिछले एक हफ्ते के दौरान अपनी इस इमेज को तोड़ने में सफ ल रहा है। 30 मई के बाद से दून में लगातार न सिर्फ पॉजिटिव केसेज में कमी आई, बल्कि पॉजिटिविटी रेट भी डाउन हुआ। इस दौरान दून में पॉजिटिविटी रेट में 44 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई और रिकवरी रेट में 69 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई। जिले में 30 मई को पॉजिटिविटी रेट 5.35 परसेंट था, जो 6 जून को 2.98 परसेंट हो गया। इसी तरह 30 मई को 3937 एक्टिव केस 6 जून को 1231 हो गए थे। 7 जून को पॉजिटिव केसेज की संख्या और एक्टिव पेशेंट की संख्या में कुछ और गिरावट आई है।

पहाड़ी जिलों में ज्यादा एक्टिव केस

हॉट स्पॉट देहरादून में अब एक्टिव केसेज की संख्या सिर्फ 972 है, जबकि पर्वतीय जिलों में जहां पहले बहुत कम केस आ रहे थे, वहां एक्टिव केस देहरादून से ज्यादा हैं। फि लहाल पौड़ी में 1644, बागेश्वर 1082, नैनीताल में 1319, पिथौरागढ़ में 1247 और टिहरी में 1047 एक्टिव केस हैं। नैनीताल को छोड़कर ये सभी वे जिले हैं, जहां अब तक लगातार केसेज की संख्या देहरादून की तुलना में बहुत कम रही है। दून में रिकवरी रेट भी अब 95.57 परसेंट है, जबकि राज्य का रिकवरी रेट 91.97 परसेंट है।

दून में 94 नए केस

अप्रैल में कोविड सेकेंड वेब शुरू होने के बाद मंडे को पहली बार 100 से कम पॉजिटिव केस सामने आये हैं। कुल 94 पॉजिटिव केस सामने आये। इससे पहले 30 मार्च को 57 पॉजिटिव केस आये थे। इसके साथ ही अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 1000 से कम 972 हो गई है। राज्य के कई दूसरे जिलों में अब एक्टिव केसेज की संख्या दून से ज्यादा है। मंडे को दून में 341 पेशेंट रिकवर हुए।

16 पेशेंट की डेथ

मंडे को दून के हॉस्पिटल्स में 16 पेशेंट की डेथ हुई। मिलिट्री हॉस्पिटल और महंत इंदरेश हॉस्पिटल में चार-चार, एम्स ऋ षिकेश में 3, दून हॉस्पिटल में 2 और हिमालयन हॉस्पिटल में 1 पेशेंट की डेथ हुई। इसके साथ ही दून में अब कोविड से मरने वाले पेशेंट की संख्या 3302 हो गई है।

राज्य में 395 पॉजिटिव, 2335 रिकवर

उत्तराखंड में मंडे को 395 पॉजिटिव केस सामने आये और 2335 पेशेंट रिकवर हुए। 21 पेशेंट की डेथ हुई। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 6731 हो गई है। राज्य में डेथ रेट 2.1 परसेंट है। राज्य में अब एक्टिव केसेज की संख्या 14122 है।

ब्लैक फं गस के 5 पेशेंट

दून में ब्लैक फंगस के 5 नये पेशेंट सामने आये। इनमें से 4 एम्स ऋ षिकेश और एक पेशेंट मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा जिले के किसी भी अन्य हॉस्पिटल में कोई नया केस नहीं है। एम्स में एक पेशेंट की डेथ हो गई। मंडे को भी किसी हॉस्पिटल में ब्लैक फं गस पेशेंट की रिकवरी नहीं हुई। राज्य में अब ब्लैक फ ंसग पेशेंट की कुल संख्या 276 हो गई है। 42 पेशेंट की डेथ हुई है और 18 रिकवर हुए हैं। राज्य में अब तक पॉजिटिव आये पेशेंट की संख्या 304 है। 48 की डेथ हुई है। दून के अलावा किसी दूसरे जिले में कोई पेशेंट अब तक रिकवर नहीं हुआ है।

Posted By: Inextlive