देहरादून

कोविड-19 की ढलती सेकेंड वेव के बीच ट्यूजडे को पॉजिटिव केसेज की संख्या और पॉजिटिविटी रेट में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिले में 136 नये पॉजिटिव केस सामने आये और 210 रिकवर हुए। पॉजिटिविटी रेट 2.75 परसेंट दर्ज किया गया।

210 पेशेंट रिकवर, 10 की डेथ

पिछले 24 घंटे के दौरान 210 पेशेंट रिकवर हुए। अब रिकवर होने वालों की संख्या 1,05,014 हो गई है और रिकवरी रेट राज्य के एवरेज से ज्यादा 95.64 परसेंट है। एक्टिव पेशेंट की संख्या 855 है। जिले में विभिन्न हॉस्पिटल्स में 10 पेशेंट की डेथ हुई। इनमें से 6 की डेथ एम्स ऋषिकेश में, 2 की महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल और एक-एक पेशेंट की डेथ दून हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल में हुई। अब कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 3345 हो गई है।

राज्य में 546 पॉजिटिव

उत्तराखंड में ट्यूजडे को 546 कोविड पेशेंट सामने आये और 2717 रिकवर हुए। 13 पेशेंट की डेथ के साथ ही राज्य में अब कोविड से मरने वालों की संख्या 6797 हो गई है। राज्य में अब एक्टिव पेशेंट की संख्या 11885 है और रिकवरी रेट 92.63 परसेंट है। राज्य में देहरादून को छोड़ बाकी सभी जिलों में पॉजिटिव केसेज की संख्या 100 से कम रही। सबसे कम 7 पॉजिटिव केस पौड़ी जिले में सामने आये। जबकि पर्वतीय जिलों में पौड़ी में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

दून में ब्लैक फंगस के 19 पेशेंट

दून में ट्यूजडे को ब्लैक फंगस के 19 नये पेशेंट सामने आये और दो की डेथ हो गई। एम्स ऋषिकेश में 9 नये पेशेंट आये और एक की डेथ हो गई। इस हॉस्पिटल में अब तक सबसे ज्यादा 208 केस आ चुके हैं और 33 की डेथ हो गई है। इसके साथ ही हिमालयन हॉस्पिटल में 6 नये केस आये और 1 की डेथ हुई। यहां अब तक कुल केसेज की संख्या 32 हो चुकी है और 6 की डेथ हो गई है। ओएनजीसी हॉस्पिटल, सिनर्जी हॉस्पिटल, मिलिट्री हॉस्पिटल और सूरी डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल में भी एक-एक केस सामने आया। दून में अब ब्लैक फंगस पेशेंट की संख्या 295 हो गई है और 44 की डेथ हो गई है। राज्य में अब कुल पेशेंट की संख्या 332 हो गई है। मरने वालों की संख्या 50 हो गई है और 18 पेशेंट रिकवर हुए हैं।

Posted By: Inextlive