देहरादून

दून में वेडनसडे को कोविड के 14 पॉजिटिव केस सामने आये अैर 35 रिकवर हुए। दून में कोई भी डेथ नहीं हुई। ब्लैक फंगस का भी जिले में एक नया मामला सामने आया। एक पेशेंट की डेथ हुई और एक रिकवर हुआ। दून में अब एक्टिव केसेज की संख्या 549 है।

स्टेट में 77 केस

राज्य में कोविड के कुल 77 नये केस सामने आये और 104 रिकवर हुए। राज्य में अब तक 7338 पेशेंट की डेथ हो चुकी है और एक्टिव केसेज की संख्या 1506 है। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस का एक नया पेशेंट आया। राज्य के 9 जिलों में नये पॉजिटिव केसेज की संख्या 10 से कम रही। एक की डेथ हुई और एक पेशेंट रिकवर हुआ। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल पेशेंट की संख्या 510 हो गई है। 102 की डेथ हुई है और 117 रिकवर हुए हैं।

Posted By: Inextlive