उत्तराखंड में कोरोना फिर डरा रहा है। मंगलवार को 239 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। मंगलवार को आए संक्रमितों में 115 लोग देहरादून से हैं। जनवरी से अब तक इन सात महीने में राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100257 पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे के माथे पर बल पड़ रहा है।

- पिछले 24 घंटे में 239 लोग संक्रमित, 2 लोगों की हुई मौत
- 7 माह में देहरादून में हुए सबसे अधिक 37341 लोग पॉजिटिव

देहरादून, ब्यूरो: उत्तराखंड में कोरोना फिर डरा रहा है। मंगलवार को 239 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है। मंगलवार को आए संक्रमितों में 115 लोग देहरादून से हैं। जनवरी से अब तक इन सात महीने में राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100257 पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे के माथे पर बल पड़ रहा है। फिलहाल एक्टिव केस 1639 है। रिकवरी रेट 94.51 परसेंट तक आ गई है, जबकि पॉजिटिव दर भी 13.61 पहुंच गई है। मौजूदा दौर में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है, लेकिन लोग ऐहतिहात नहीं बरत रहे हैं। मास्क लगभग प्रचलन से बाहर हो गया है। लगातार केस बढऩे के बावजूद केवल 20 प्रतिशत लोग ही मास्क पहन रहें हैं।

सात महीने में एक लाख केस
स्टेट कंट्रोल रूम की ओर से जारी आंकड़े पर नजर डालें तो राज्य में जनवरी 2022 से लेकर अब तक यानि कुल सात महीनों में राज्य में कारोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख से ऊपर चले गया है। इसमें सबसे अधिक 37341 कोरोना पॉजिटिव मरीज देहरादून के हैं। दूसरे नंबर पर हरिद्वार और तीसरे नंबर पर नैनीताल है। हरिद्वार में 13798 और नैनीताल में 12428 पॉजिटिव मामले आए हैं। इन सात महीनों में कोरोना से 303 लोगों की मौत हुई है। इसमें सर्वाधिक 192 मौतें देहरादून में हुई है, इसके बाद नैनीताल में 31, हरिद्वार में 28 मौतें हुई है। शांत कहे जाने वाले पहाड़ी जिले पौड़ी गढ़वाल में 19 मौतें हुई हैं।

24 घंटे में 239 लोग हुए पॉजिटिव, 2 की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में 239 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। दोनों ही डेथ एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में हुई है। मरने वाले में एक मरीज देहरादून और एक हरिद्वार का था। इन्फेक्शन दर भी बढ़कर 13.61 पहुंच गई है। मंगलवार को 264 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट््टी दी गई है। राहत वाली बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी दर 94.51 प्रतिशत के आस-पास स्थिर है। मंगलवार को 1401 कोविड सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए। आज 1517 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।

मैदानी एरियाज में 5 गुना बढ़ा कोरोना
पिछले सात माह में 9 पहाड़ी जनपदों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में केवल 46 मौतें हुई है, जबकि मैदान के 4 जलिे देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और यूएसनगर में 257 मौतें हुई है, जो पहाड़ी जिलो से 5 गुना से भी अधिक है। खास बात यह है बागेश्वर जिले सात माह में एक भी मौत नहीं हुई है।


जिलेवार केस
जिला पॉजिटव केस डेथ
अल्मोड़ा 4757 4
बागेश्वर 2140 0
चमोली 3295 3
चंपावत 1968 1
देहरादून 37341 192
हरिद्वार 13798 28
नैनीताल 12428 31
पौड़ी 5456 19
पिथौरागढ़ 2627 4
रूद्रप्रयाग 2879 2
टिहरी 2569 7
यूएसनगर 9131 6
उत्तरकाशी 1868 6
कुल 100257 303

मौजूदा हालत पर एक नजर
आज आए पॉजिटिव केस 239
एक्टिव केस 1639
रिकवर्ड 264
इंफेक्शन रेट 13.61 प्रतिशत
रिकवरी रेट 94.51
कुल पॉजिटिव मरीज 100257
स्वस्थ हुए मरीज 94749
राज्य से बाहर ट्रांसफर 3566
कुल मौत 303

Posted By: Inextlive