देहरादून में कोविड से होने वाली डेथ का आंकड़ा भी सैटरडे को 1000 पर पहुंच गया है। 579 नये पॉजिटिव केस सामने आये जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 159 रही। इसी के साथ एक्टिव केसेज का संख्या एक बार फिर सितंबर-अक्टूबर की हायस्ट संख्या के पास पहुंच गई है।

589 नये पॉजिटिव केस

सैटरडे को 589 नये पॉजिटिव केसेज के साथ ही देहरादून में इस वर्ष का नया रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले वेडनसडे को 509 पॉजिटिव केस आये थे। दून में अब टोटल पॉजिटिव केसेज की संख्या 34122 हो गई है, जबकि रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 30115 है। एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हॉस्पिटल और श्री महंत इंदरेश हॉस्पिटल में एक-एक पेशेंट की डेथ के साथ ही जिले में अब तक कोविड से होने वाले डेथ का आंकड़ा 1000 पर पहुंच गया है। एक्टिव केसेज की संख्या 2568 हो गई है।

इंफेक्शन रेट 8.84 परसेंट

दून में सैटरडे को इंफेक्शन रेट भी 8.84 परसेंट रहा। 5 परसेंट से ज्यादा इंफेक्शन रेट को बेहद खतरनाक स्थिति माना जाता है। खास बात यह है कि राज्य के अन्य 12 जिलों में इंफेक्शन रेट दून से 4 गुना कम 2.38 परसेंट रहा।

राज्य में 1233 पॉजिटिव

राज्य में भी सैटरडे को इस वर्ष के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आये। 24 घंटे में कंफर्म हुए कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 1233 रही। इससे पहले पिछले साल 4 अक्टूबर को 1419 पॉजिटिव केस समाने आये थे। राज्य में 317 पेशेंट रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही कुल केसेज की संख्या 107479 हो गई है, जबकि रिकवर हुए पेशेंट की संख्या 97644 हो गई है। मरने वालों की संख्या 1752 है।

Posted By: Inextlive