- दून को छोड़ राज्य के सभी जिलों में 10 से कम पॉजिटिव

- ब्लैक फंगस के 6 पेशेंट, 2 की डेथ, 4 रिकवर

देहरादून,

दून में संडे को पॉजिटिव केसेज की संख्या 38 रही। देहरादून को छोड़ के बाकी सभी 12 जिलों में पॉजिटिव केसेज की संख्या 10 से कम रही। हरिद्वार जिले में संडे को दून से ज्यादा सैंपलिंग हुई और पॉजिटिव केसेज की संख्या 6 रही।

2 की डेथ, एक रिवकर

पिछले कुछ दिनों से दून कोविड पेशेंट की रिकवरी के मामले में काफी कमजोर पड़ गया है। लगातार 7 दिन तक 10 पेशेंट की रिकवरी के बाद सैटरडे को 15 पेशेंट की रिकवरी हुई, लेकिन संडे को केवल एक पेशेंट ही रिकवर हुआ। इससे एक बार फिर जिले में एक्टिव केसेज की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 694 हो गई है। संडे को दून हॉस्पिटल और एम्स ऋषिकेश के एक-एक कोविड पेशेंट की डेथ हो गई। इसके साथ ही दून कोविड से मरने वालों की संख्या 3488 हो गई है।

राज्य में 82 पॉजिटिव

उत्तराखंड में अब हालात काफी राहत वाले हैं। संडे को केवल 82 पॉजिटिव केस सामने आये। दून के अलावा किसी जिले में कोई डेथ नहीं हुए। रिकवर होने वाले पेशेंट की संख्या 122 रही। राज्य में अब मरने वालों की कुल संख्या 7088 है और एक्टिव केसेज की संख्या 2465 रह गई है। राज्य में रिकवरी रेट 95.47 हो गया है।

ब्लैक फंगस के 6 मामले

दून में संडे को ब्लैक फंगस के 6 नये मामले सामने आये। 2 पेशेंट एम्स ऋषिकेश में, 3 हिमालयन हॉस्पिटल में और एक महंत इंदरेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एम्स हॉस्पिटल में 2 पेशेंट की डेथ हुई, जबकि एम्स और हिमालयन हॉस्पिटल में दो-दो पेशेंट रिकवर हुए। राज्य के अन्य किसी जिले में कोई नया ब्लैक फंगस का पेशेंट सामने नहीं आया। राज्य में अब ब्लैक फंगस के पेशेंट की संख्या 492 हो गई है। 92 पेशेंट की डेथ हो गई है और 80 रिकवर हो गये हैं।

Posted By: Inextlive