- डायल 112 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमेन की कंप्लेन में काफी इजाफा- लॉकडाउन में 2200 से 3300 को पार कर चुकी है कंप्लेन देहरादून लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमेन बढ़ा है. डायल 112 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमने की कंप्लेन में बहुत ज्यादा वृद्धि आई है. लॉकडाउन से पह

- डायल 112 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमेन की कंप्लेन में काफी इजाफा

- लॉकडाउन में 2200 से 3300 को पार कर चुकी है कंप्लेन

देहरादून,

लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमेन बढ़ा है। डायल 112 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमने की कंप्लेन में बहुत ज्यादा वृद्धि आई है। लॉकडाउन से पहले 112 में इस तरह के मामलों की संख्या 2200 से 2400 के आसपास ही रहती थी, जो कि लॉकडाउन में 3300 को पार कर चुकी है। 112 में आने वाली अधिकतर कॉल्स क्राइम अगेंस्ट वूमेन से संबंधित ही हैं।

लगातार बढ़ा महिला अपराध

लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग घर पर ही समय बिता रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर लोगों को वर्क फ्रॉम होम ही चल रहा है। ऐसे में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की संख्या में भी तेजी आई है। डायल 112 के रिकॉर्ड भी इस बात की पुष्टि करते हैं। 112 में मई माह में 6 हजार से ज्यादा कॉल्स आ रही हैं, इनमें से ज्यादातर क्राइम अंगेस्ट वूमेन की कंप्लेन हैं। लॉकडाउन से पहले जनवरी में क्राइम अगेंस्ट वूमेन की 2287 कॉल्स दर्ज की गई थी, जो कि फरवरी में 2469 तक हो गई। इसके बाद लॉकडाउन 1 के दौरान 22 मार्च से 21 अप्रैल तक क्राइम अंगेस्ट वूमेन की 2634 कंप्लेन आई, जो कि 22 अप्रैल से 22 मई तक 3344 तक पहुंच गई। जबकि इस दौरान टोटल कॉल्स 6500 के आसपास ही रहती है। हालांकि लॉकडाउन के शुरुआत में कंप्लेन का रिकॉर्ड भी टूटा है। 4 हजार से कॉल्स की संख्या 8 हजार से 9 हजार तक पहुंच गई थी, लेकिन इन दिनों पब्लिक की कंप्लेन कम हो गईं। डायल 112 के इंचार्ज भुवन भेटवाल ने बताया कि आज कल 112 पर लोग होम क्वारंटीन से संबधित कंप्लेन ही कर रहे हैं। इसके अलावा क्राइम अगेंस्ट वूमेन की कंप्लेन भी पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं। जो कि ¨चता का विषय है। उन्होंने बताया कि इन सभी कॉल्स को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत संबंधित थानों को सूचित कर दी जाती है। जिससे तुरंत हेल्प मिल सके।

क्राइम अगेंस्ट वूमेन

जनवरी- 2287

फरवरी- 2469

22 मार्च से 21 अप्रैल- 2634

22 अप्रैल से 22 मई- 3344

टोटल कॉल्स- 6500

मार्च, अप्रैल में- 8 से 9 हजार तक

----------------------

लॉकडाउन के दौरान क्राइम अगेंस्ट वूमेन की कंप्लेन में वृद्धि हुई है। इस तरह की कॉल्स को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत संबधित थानों को ट्रांसफर कर दी जाती है।

भुवन भेटवाल, इंचार्ज, डायल 112

Posted By: Inextlive