- दून में 2019 की तुलना में 2020 में अब तक क्राइम पर दिखा कंट्रोल

- दून में मर्डर, दहेज हत्या के मामले बढ़े, प्रदेश में टोटल क्राइम ग्राफ में भी हुई बढ़ोतरी

DEHRADUN: दून में पिछले 6 माह में क्राइम का ग्राफ सुधरा है, जबकि प्रदेश में क्राइम की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019 और 2020 के आंकड़ों की तुलना करें तो दून में बीते 6 माह में मर्डर के ज्यादा केस रजिस्टर हुए हैं, हालांकि टोटल क्राइम काफी हद तक कंट्रोल हुआ है। दून जिले में पिछले 6 माह में 863 मामले दर्ज हुए, जबकि 2019 में 1117 केस रजिस्टर हुए थे। इसके साथ ही दहेज हत्या के 6 मामले इस वर्ष अब तक सामने आए हैं, जबकि 2019 में 5 मामले सामने आए थे। इसके अलावा दून में लूट, डकैती, चोरी, महिलाओं से जुड़े कई अपराध कम हुए हैं।

लॉकडाउन के बाद भी नहीं सुधरा ग्राफ

उत्तराखंड में पिछले 6 माह में क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान मार्च से लॉकडाउन पीरियड भी रहा है। लॉकडाउन के बावजूद क्राइम का ग्राफ बढ़ना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज साबित हो रहा है। प्रदेश में टोटल क्राइम का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। 6 माह में प्रदेश में टोटल क्राइम के 5487 केस रजिस्टर हुए, जबकि 2019 में 5299 केस रजिस्टर हुए थे। प्रदेश में सबसे ज्यादा दहेज हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। 2020 में दहेज हत्या के 34 केस रजिस्टर हुए, जबकि 2019 में 23 केस रजिस्टर हुए थे। हालांकि लूट, वाहन लूट, स्नेंिचंग, व्हीकल चोरी, मर्डर, रेप के मामलों में कमी आई है।

क्राइम ग्राफ

उत्तराखंड का 6 माह का क्राइम ग्राफ

2020 2019

डकैती- 4 8

लूट- 46 71

वाहन लूट- 5 9

स्नेचिंग- 2 13

नकबजनी- 186 180

वाहन चोरी- 263 468

चोरी- 314 447

मर्डर- 74 88

फिरौती के लिए किडनैप- 2 0

महिला किडनैप- 108 158

अन्य किडनैप- 21 35

दहेज हत्या- 34 23

रेप- 215 264

अन्य धाराएं- 4213 3535

टोटल- 5487 5299

देहरादून का क्राइम ग्राफ-

2020 2019

डकैती- 0 2

लूट- 5 21

स्नेचिंग- 0 3

नकबजनी- 35 55

वाहन चोरी- 46 82

चोरी- 55 103

मर्डर- 11 7

महिला किडनैप 17 19

अन्य किडनैप- 4 4

दहेज हत्या- 6 5

रेप- 43 66

अन्य धाराएं- 641 750

टोटल- 863 1117

Posted By: Inextlive