बल्लूपुर फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी को सख्त हिदायत

-3 साल से चल रहा है फ्लाईओवर का काम

-8 बार बढ़ाई जा चुकी है डेडलाइन

-30 नवंबर तक अब दी गई है डेडलाइन

-35 फीसदी करीब काम अभी है बाकी

-700 मीटर है फ्लाईओवर की लंबाई

-50 लाख तक जुर्माना लग सकता है कंपनी पर

-20 लाख का जुर्माना पहले भी ठोका गया था

DEHRADUN: देहरादून में बन रहे दोनों फ्लाईओवर सरकार के लिए साख का सवाल बन गए हैं। ऐसे में इनके काम में लगातार हो रही देरी से अब शासन-प्रशासन बौखला गए हैं। अब पीडब्ल्यूडी ने कहा है कि अगर बल्लूपुर फ्लाईओवर को बनाने वाली संस्था इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) इस बार फ्0 नवंबर तक की दी गई डेडलाइन तक काम पूरा नहीं करती तो उसे ब्लैकलिस्टेड करने पर भी विचार किया जा सकता है। यही नहीं, कंपनी पर भ्0 लाख तक का जुर्माना भी ठोका जाएगा। ये फैसला पिछले हफ्ते हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि फ्लाईओवर के काम में देरी के कारण कंपनी पर ख्0 लाख का जुर्माना पहले भी ठोका जा चुका है।

कई बार बढ़ाई गई है डेडलाइन

बल्लूपुर फ्लाईओवर की डेडलाइन पहले फ्क् अगस्त रखी गई थी, फिर इसे बढ़ाकर फ्क् अक्टूबर किया गया था। इसके बाद फिर इसे एक महीने यानि फ्0 नवंबर तक बढ़ाया गया है। अब तक इसकी डेडलाइन करीब 8 बार बढ़ाई जा चुकी है और अब तक म्0 से म्भ् फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। फ्भ् से ब्0 फीसदी काम अभी रह गया है। करीब तीन साल से बन रहे इस फ्लाईओवर का काम एक महीने पूरा हो पाएगा, ये अंदाजा भी लगा सकता है। ये बात अलग है कि शासन की सख्ती के बाद फ्लाईओवर पर दिन रात काम चल रहा है। दूसरी तरफ आईएसबीटी फ्लाईओवर के काम को पूरा करने की डेडलाइन ख्0 नवंबर तक रखी गई है। इस फ्लाईओवर का काम क्भ् से ख्0 फीसदी बाकी रह गया है।

कई बार उठ चुके सवाल

बल्लूपुर फ्लाईओवर पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। पहले तो कहा गया गया कि इस पर शासन-प्रशासन मेहरबानी कर रहा है। शहर में बन रहे तीन फ्लाईओवर्स में से इसके काम में सबसे ज्यादा रियायत बरती गई। आईएसबीटी फ्लाईओवर के काम में लगी जेसीबी मशीन को भी यहां लगवा दिया गया था, जबकि आईएसबीटी को बनाने वाली कंपनी का ठेका दूसरी कंपनी के पास है। राष्ट्रपति शासन के वक्त राज्यपाल ने बल्लूपुर फ्लाईओवर के काम में हो रही देरी पर सख्ती दिखाई थी और फाइल भी तलब की थी। तब भी कार्यदायी संस्था आईपीआईएल के सीएमडी ने आश्वासन दिया था कि डेडलाइन तक काम हर हाल में पूरा हो जाएगा। राज्यपाल ने तब भी सख्त हिदायत दी थी कि अब किसी भी हालत में डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी।

बॉक्स

आम लोग भी हैं परेशान

फ्लाईओवर का काम कछुआ गति से चल रहा है, इससे आम लोग भी बेहद परेशान हैं। बल्लूपुर चौराहे पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर का काम चलने की वजह से दोनों तरफ की सड़क बेहद संकरी और ऊबड़-खाबड़ हो चुकी है। इस वजह से यहां हादसे भी होते रहते हैं। यही हालत आईएसबीटी के पास बन रहे शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर की भी है। आई नेक्स्ट लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहा है।

यह बात सच है कि दोनों फ्लाई ओवर के निर्माण काम में देर हो रही है। लेकिन अभी भी कंपनी को थोड़ा बहुत वक्त दिया गया है। इस माह के आखिरी तक दोनों फ्लाई ओवर बनकर तैयार हो जाएंगे।

दिनेश अग्रवाल, काबिना मंत्री।

आईएसबीटी फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य नियमानुसार नौ नवंबर तक पूरा होना है। शासन से नोटिस भी गया है। नवंबर तक तैयार हो जाएगा। बल्लूपुर वाले फ्लाई ओवर में पैसा रिलीज हो गया है। लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचने की खबर है।

रविनाथ रमन, डीएम, देहरादून।

Posted By: Inextlive