दून से अब अयोध्या जाना मुश्किल नहीं रह गया है। कल वेडनसडे को यहां से सीधे अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। इससे दून से अयोध्या का सफर काफी आसान हो गया है। जो लोग ट्रेन व बस से सफर कर श्रीराम लला के दर्शन को नहीं जा सकते हैं वह डायरेक्टर फ्लाइट से जा सकेंगे। फ्लाइट से महज 1 घंटा 50 मिनट में दून से अयोध्या का सफर तय हो जाएगा। इसके अलावा अमृतसर और वाराणसी के लिए भी दून से सीधी हवाई सेवा कल से शुरू होगी। तीनों हवाई सेवाओं को केंद्र की स्वीकृति मिल गई है। खास बात यह है कि तीनों हवाई सेवाओं की शुरुआत वेडनसडे 6 मार्च को होगी।

देहरादून (ब्यूरो) दून से अयोध्या जाने वाला हवाई जहाज पहले दिन सुबह 9: 40 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार यह विमान देहरादून से दोपहर 1:35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2:45 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

वाराणासी भी वाया पंतनगर
वाराणसी लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी 6 मार्च से शुरू हो रही है। यह यात्री विमान सुबह 9: 50 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10: 35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से 11:15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1:40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 3: 25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान 3: 50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4: 35 बजे देहरादून पहुंचेगा।

केंद्र सरकार से की थी मांग
सीएम पुष्कर ङ्क्षसह धामी तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने को लंबे समय से प्रयासरत थे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूर्व उन्होंने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के साथ ही पत्र भी लिखा था। सीएम ने कहा था कि देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। श्रीरामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या से देवभूमि के लिए हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की यात्रा में भी सुविधा होगी। इसी प्रकार देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive