- हेल्थ डिपार्टमेंट और नगर निगम चला रहा अभियान

- दून जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के 6 मरीज हुए कंफर्म

देहरादून

आने वाले दिनों में सिटी के डेंगू और मलेरिया की आशंका को देखते हुए नगर निगम और हेल्थ डिपार्टमेंट ने सिटी के कई लोकेशंस में अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को अवेयर करने के लिए पर्चे बांटे गये। घरों के सर्विलांस के दौरान कई जगहों पर लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।

अवेयरनेस कैंपेन

वेडनसडे को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सिटी के गोविंदगढ़ और आसपास के लोकेशंस में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सघन जन जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने घर-घर जाकर पंपलेट बांटे और लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लार्विसाइड और इंसेक्टिसाइड का छिड़काव करने के साथ फॉगिंग भी कराई गई।

8349 घरों में मिला लार्वा

नगर निगम और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमों द्वारा अब तक देहरादून में 139472 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 8349 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीमों ने नष्ट कर दिया।

अब तक 6 डेंगू पेशेंट

देहरादून में इस वर्ष अभी तक कुल 6 डेंगू पॉजिटिव पेशेंट पाए गए हैं। सभी ठीक पेशेंट स्वस्थ हो गये हैं। फिलहाल कोई पेशेंट एडमिट नहीं है। जिन इलाकों में डेंगू पेशेंट मिले, वहां स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने डेंगू लार्वा सर्वे और सोर्स रिडक्शन किया। इन क्षेत्रों में छिड़काव और फॉगिंग कराई गई।

लगातार सर्विलांस

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों के द्वारा सिटी में लगातार सर्विलांस करके स्थिति पर नगर रखी जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए अवेयरनेस कैंपेन चलाई जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट का दावा किया है फिलहाल सिटी के किसी भी क्षेत्र में डेंगू सस्पेक्टेड बुखार का प्रकोप नहीं है।

Posted By: Inextlive