देहरादून: भारत रत्न डॉ.बीआर आंबेडकर के 130वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि आंबेडकर ने देश से शोषण व भेदभाव को मिटाने का पुनीत काम किया। मुख्यमंत्री ने नगर निगम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली सफाई कर्मी कृष्णा देवी, रीता, सुलोचना व सुमन देवी को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आंबेडकर मंडल ने इसके बाद शिवाजी नगर बस्ती में बच्चों को कॉपी व पेन वितरित किए। इंद्रेश नगर बस्ती में मनोज जाटव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, रविंद्र कटारिया, विश्वास डाबर आदि मौजूद रहे।

उधर, महानगर महिला मोर्चा ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में वाल्मीकि बस्ती में डॉ.आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अíपत कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महामंत्री सुमन सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी नैना राणा, अंकिता आदि मौजूद रहे।

उधर, भाजपा महानगर कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि आजादी के बाद देश में अनेकों राजनीतिक दलों की केंद्र व प्रदेश में सरकार गठित हुई किंतु अनुसूचित जाति की दशा दिशा, सामाजिक, आíथक, शैक्षिक, राजनीतिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया इसका स्पष्ट कारण है कि देश में लगभग छह दशक तब कांग्रेस का शासन काल रहा जो अनुसूचित जाति के लोग को मात्र वोट बैंक समझती रही।

Posted By: Inextlive