- बंजारावाला टी स्टेट क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को इकोब्रिक्स अवेयरनेस और कार्यशाला का आयोजन

DEHRADUN: बंजारावाला टी स्टेट स्थित पंचेश्वर मंदिर परिसर में पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून के केदार नगर की ओर से प्लास्टिक उन्मूलन के लिए इकोब्रिक्स के निर्माण विषय पर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें स्टूडेंट्स सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टिसिपेट किया।

इकोब्रिक अभियान की दी जानकारी

प्रोग्राम में डॉ। भवतोष शर्मा महानगर पर्यावरण संयोजक पर्यावरण गतिविधि द्वारा चलाये जा रहे इकोब्रिक अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों और उसके समाधान के लिए इकोब्रिक बनाने का आह्वान किया। महानगर पर्यावरण सोशल मीडिया प्रमुख रमेश रावत ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने को कहा। केदार नगर संघचालक कृष्णानंद भट्ट ने सभी से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। प्रोग्राम का संचालन केदार नगर पर्यावरण प्रमुख जगदम्बा नौटियाल ने किया। प्रोग्राम में बंजारावाला बस्ती प्रमुख विनोद पुण्डीर, प्रीती शुक्ला, दिपाली आदि ने पार्टिसिपेट किया।

Posted By: Inextlive