काफी मशक्कत व जद्दोजहद के बाद स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार अब खत्म हुआ है। थर्सडे को ये पांच इलेक्ट्रिक बसें दून पहुंची। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार अब इन बसों का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद किस रूट पर बसों को संचालन किया जाएगा इसका फैसला लिया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि ये ई-बसें एयरपोर्ट पर संचालित हो सकती हैं

देहरादून ब्यूरो। दरअसल, दून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। अब तक दून में 10 बसों को संचालन हो रहा है। जबकि, राजधानी की सड़कों पर 20 बसें और संचालित होनी हैं। जिसके लिए स्मार्ट सिटी लगातार कंपनी से बसें भेजने का आग्रह कर रही थी। लेकिन, कई महीने बीत गए, बसें दून नहीं पहुंच पाई। जिसके बाद स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में भी मामला सामने आया। आखिर में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने कंपनी से करार तोडऩे तक की धमकी दे डाली और खुद कंपनी के अधिकारियों को दून तलब किया। इसके बाद बीते 23 जून को हैदराबाद से दून के चली स्मार्ट सिटी की 5 बसें थर्सडे दोपहर में दून पहुंची।

करीब दस दिन लगेंगे तैयारी में
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार दून पहुंचने में इन बसों को करीब 7 दिनों का वक्त लग गया। जिनको ट्रेलर के जरिए दून लाया गया। ये जिम्मेदारी ई-बस तैयार करने वाली कंपनी की ही थी। बताया गया है कि जैसे ही दोपहर में ये बसें डाटकाली मंदिर पर पहुंची। उसके बाद उन्हें वहां पर उतारा गया और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की मौजूदगी में वहां से उन्हें चलाकर ट्रांसपोर्टनगर डिपो में खड़ा गया है। स्मार्ट सिटी के एजीएम इलेक्ट्रिकल आशीष सक्सेना के अनुसार अब इन बसों का प्रॉपर चैनल के तहत आरटीओ में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। रूट पर ट्रायल होगा और इसके बाद किस रूट पर बसें चलेंगी, कितना किराया होगा, इस बारे में फाइनल टच दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को अपनाए जाने में करीब 7 से 10 दिनों का वक्त लगने के आसार हैं।

अब हो जाएंगी 15 बसें
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी दून में ई-बसों के संचालन की शुरुआत 21 जनवरी 2021 से हुई। शुरुआत में पांच बसें ही दून में चलाई गई। सेकेंड फेज में फिर से 5 बसें दून पहुंची और अब थर्ड फेज में पांच और बसें दून पहुंच चुकी हैं।

Posted By: Inextlive