उत्तराखंड की वादियां टूरिस्ट्स को खूब भा रही हैं। यहां का खुशगवार मौसम हरी-भरे पहाड़ सुंदर और आकर्षक वन टूरिस्ट्स की पसंद बन रहे हैं।

- दून समेत राज्य के टूरिस्ट प्लेसेज में कोरोना के बाद लगातार हो रहा इजाफा
- राज्य में वर्ष 2022 में आए रिकॉर्ड 5.36 करोड़ टूरिस्ट, 2021 में आए थे 2 करोड़ के लगभग

देहरादून, (ब्यूरो): इस पर हम नहीं, बल्कि पर्यटन विभाग के आंकड़े मुहर लगा रहे हैं। कारोना काल में बंदी के कगार पर पहुंचे टूरिस्ट प्लेसों में धीरे-धीरे आवक बढऩे लगी है। 2020 में जहां राज्य में 78 हजार पर्यटक सैर-सपाटे को पहुंचे हैं, वहीं 2022 में 5.36 करोड़ से अधिक टूरिस्ट घूमने आए हैं। राज्य के कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां टूरिस्ट बार-बार आना पसंद कर रहे हैं। इनमें दून, मसूरी समेत 10 से अधिक टूरिस्ट प्लेस शामिल हैं। कोरोना के बाद लगातार राज्य में टूरिस्ट्स की आमद बढ़ती जा रही है।

दून-मसूरी पहुंचे 70 लाख टूरिस्ट
शिक्षा नगरी के नाम से पहचानी जाने वाली दून नगरी टूरिस्ट्स की पहली पसंद बनती जा रही है। दून पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2022 में रिकार्ड दून में 58.29 लाख टूरिस्ट भ्रमण पर आए। इससे पूर्व वर्ष 2018 में जहां 24.53 लाख टूरिस्ट आए वहीं 2019 में 5.92 लाख, 2020 में 5.93 लाख और वर्षा 2021 में 28.67 लाख यात्री पर्यटन को पहुंचे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुने से अधिक टूरिस्टों ने दून की वादियों का लुत्फ उठाया।

दून में पिछले 5 साल में आए देशी-विदेशी टूरिस्ट
वर्ष देशी विदेशी कुल
2018 2453998 30291 2484298
2019 2875467 29836 2905303
2020 592979 1388 593467
2021 2866107 1675 2867782
2022 5816212 13447 5829659
टोटल 13718210 76637 14682509

4 लाख विदेशी टूरिस्टों ने किया सैर-सपाटा
राज्य में दून समेत कई अन्य पर्यटक स्थलों पर पांच साल में करीब 4.32 लाख टूरस्टि घूमने को पहुंचे। वर्ष 2018 से दिसंबर 2022 तक 5 साल में 432011 विदेशी टूरिस्ट राज्य में पहुंचे। 2022 में 64348 विदेशी पर्यटक घूमने आए। जबकि 2018 में 154526, 2019 में 158964, 2020 में 38763 और वर्ष 2021 में 15410 पर्यटक भ्रमण को आए।

वर्षवार टूरिस्ट्स पर एक नजर
वर्ष देशी विदेशी टूरिस्ट्स
2022 53686880
2021 20018115
2020 7874765
2019 39225740
2018 36852204

टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस
देहरादून
मसूरी
ऋषिकेश
हरिद्वार
टिहरी
नैनीताल
औली
कार्बेट पार्क
जोशीमठ
श्रीनगर

दून के टॉप 10 पर्यटक स्थल
- सहस्रधारा
- एफआरआई
- गुच्चूपानी
-बुद्धा टैंपल
- लच्छीवाला
- दून जू
- आसन बैराज
- माल देवता
- आनंद वन
- कैंप्टीफॉल

2022 में राज्य भ्रमण में आए टूरिस्ट
सिटी देशी विदेशी टोटल
देहरादून 5816212 13447 5829659
ऋषिकेश 756264 1817 758081
मसूरी 1171786 1280 1173066
पौड़ी 12443 - 12443
श्रीनगर 456368 - 456368
कोटद्वार 270907 4445 275352
रुद्रप्रयाग 343423 130 343553
केदारनाथ 1562307 968 1563275
गोपेश्वर 121985 - 121985
जोशीमठ 704011 118 704129
बद्रीनाथ 1763355 194 1763549
औली 412674 78 412752
हेमकुंड 190178 86 190264
फूलोंकीघाटी 20550 280 20830
टिहरी 2723603 22709 2746312
हर्षिल 153009 980 153989
गंगोत्री 624458 58 624516
यमुनोत्री 485654 34 485688
हरिद्वार 34252800 6607 34259407
अल्मोड़ा 147195 1606 148801
रानीखेत 80074 52 80126
कौसानी 81952 154 82106
पिथौरागढ़ 116997 217 117214
चंपावत 36334 208 36542
नैनीताल 525656 4020 529676
काठगोदाम 215076 467 215543
कार्बेट 349746 3537 353283
यूएसनगर 227515 856 228371
53622532 64348 53686880

लगातार टूरिस्टों की संख्या को बढ़ते देख शीतकालीन टूरिज्म के साथ ही स्नो वेडिंग को भी सरकार बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 14 करोड़ की योजनाएं अल्मोड़ा और चंपावत में स्वीकृत हुई हैं। इससे राज्य पर्यटन को और बढावा मिलेगा।
सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड
dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive