-दिल्ली-दून के बीच गई चार 3लाइट्सदेहरादून: शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पांच हवाई सेवाएं संचालित हुई. जिनमें कुल 125 यात्री यहां पहुंचे और 193 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया. वहीं शेड्यूल में बदलाव के चलते मुंबई-दून के बीच संचालित इंडिगो 3लाइट एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी. यह 3लाइट अब सप्ताह में सिफ

-दिल्ली-दून के बीच गई चार फ्लाइट्स

देहरादून:

शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पांच हवाई सेवाएं संचालित हुई। जिनमें कुल 125 यात्री यहां पहुंचे और 193 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया। वहीं, शेड्यूल में बदलाव के चलते मुंबई-दून के बीच संचालित इंडिगो फ्लाइट एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। यह फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही संचालित होगी।

दो पैसेंजर लेकर गई पंतनगर

जौलीग्रांट एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पहली फ्लाइट एयर इंडिया की दिल्ली से 20 यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट पहुंची। इस फ्लाइट ने यहां से मात्र दो यात्रियों को लेकर पंतनगर के लिए उड़ान भरी। जबकि पंतनगर से यह फ्लाइट चार यात्रियों को लेकर वापस जौलीग्रांट पहुंची और यहां से 16 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके अलावा दिल्ली से 65 यात्रियों को लेकर स्पाइस जेट का विमान जौलीग्रांट पहुंचा। वह यहां से 61 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रात को फिर एयर इंडिया की प्लाइट 23 यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट पहुंची और बाद में यहां से 15 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। 13 यात्रियों को लेकर यहां पहुंची इंडिगो की फ्लाइट ने 19 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुंबई-दून के बीच संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने अब बुधवार व शुक्रवार की उड़ान बंद कर दी है। गुरुवार को मुंबई से दून पहुंची फ्लाइट में ही सबसे अधिक यात्री यहां पहुंचे थे।

---------------

शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल

दून से जाने वाली उड़ानें

दून से पंतनगर- सुबह 08.00 बजे

दून से दिल्ली- सुबह 08.25 बजे

दून से दिल्ली- सुबह 11.00 बजे

दून से दिल्ली- सुबह 11.45 बजे

दून से मुंबई- दोपहर 13.05 बजे

दून से दिल्ली- दोपहर 14.30 बजे

दून से दिल्ली- शाम 19.25 बजे

------------

दून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें

दिल्ली से दून- सुबह 07.20 बजे

दिल्ली से दून- सुबह 08.05 बजे

पंतनगर से दून- सुबह 10.20 बजे

दिल्ली से दून- सुबह 10.45 बजे

मुंबई से दून- दोपहर 12.25 बजे

दिल्ली से दून- दोपहर 13.50 बजे

दिल्ली से दून- शाम 18.45 बजे

Posted By: Inextlive