- पुलिस ने पिकअप की सीज, भूमि स्वामी समेत छह पर केस दर्ज

DEHRADUN: राजावाला बाड़वाला में निजी भूमि पर प्रतिबंधित साल के 52 हरे पेड़ों पर आरियां चला दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में लदे साल के 82 नग कब्जे में ले लिए और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिकअप सीज कर दी, जबकि भूमि स्वामी समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हरे पेड़ों पर चलाई आरियां

राजावाला में निजी भूमि पर साल के प्रतिबंधित पेड़ों पर बिना अनुमति के आरियां चला दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को कुछ लोग साल के हरे पेड़ों को काटते मिले। मौके पर 52 साल के हरे पेड़ कटे हुए पाए गए। इनको ले जाने के लिए 82 टुकड़ों में काटा गया था। पुलिस ने वाहन चालक रिजवान निवासी बरोटीवाला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि उसके अतिरिक्त पेड़ काटने वालों में चार अन्य लोग भी शामिल हैं। बताया कि यह भूमि संदीप कौशिक नामक व्यक्ति की है, जिसने बताया है कि उनके पास पेड़ काटने की अनुमति है। राजस्व टीम ने भूमि को निजी भूमि बताया। जबकि वन दरोगा ने बताया कि जो पेड़ काटे गए है, वह बिना अनुमति के काटे गए हैं। साल के पेड़ों के काटने की अनुमति नहीं दी जाती है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पूर्व में बड़ी संख्या में साल के पेड़ काटे जाने का पता भी चला। इस पर पुलिस ने भूमि मालिक समेत छह अन्य व्यक्तियों पर थाना विकासनगर में केस दर्ज किया है। जमीन के कागजात के आधार पर भूमि स्वामी व अन्य का पता किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive