-ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग बंद

-बर्फ साफ करने में जुटी है निम की टीम

-टेंप्रेचर में आ रहे उतार-चढ़ाव से बढ़ी हिमस्खलन की आशंका

DEHRADUN/RUDRAPRAYAG: केदारनाथ के पास ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग बाधित हो गया है। हालांकि अब केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो की जिम्मेदारी संभाल रही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीम बर्फ साफ करने में जुटी है।

केदारनाथ राशन पहुंचना हुआ मुश्किल

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के अनुसार यह घटना मंगलवार रात को हुई। डीएम डा। राघव लांगर के अनुसार पैदल मार्ग पर स्थित लिनचोली और केदारनाथ के बीच जबरदस्त आवाज के साथ भारी-भरकम हिमखंड टूट गया। हिमखंड करीब फ्भ् फीट ऊंचा और क्ख्भ् फीट चौड़ा बताया जा रहा है। सुबह निम की टीम जब मौके पर पहुंची तो इसका नजारा देखा गया। उन्होंने भरोसा जताया कि रास्ता जल्द खोल दिया जाएगा। वही निम के मीडिया प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के मुताबिक फिलहाल केदारनाथ में राशन आदि की आपूर्ति करना मुश्किल है। दरअसल, केदारनाथ में निर्माण कार्यो में जुटे कार्मिकों के लिए खच्चरों की मदद से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही थी। जिससे पैदल मार्ग फिलहाल बाधित हुआ है। जानकारों के अनुसार इन दिनों केदारनाथ और आसपास के क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है। इससे तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। इन परिस्थितियों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ जाती है।

Posted By: Inextlive