तिरंगा यात्रा के बाद तिंरगे झंडे की शान में कोई कमी न आए और कोई भी झंडे को इधर-उधर न फेंके इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से 16 अगस्त से 18 अगस्त तक 3 दिन को झंडा कलेक्शन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में करीब 400 झंडे एकत्र किए। इसके साथ ही अब नगर निगम ने भी राष्ट्रीय ध्वज को जनता से सम्मानजनक रुप से प्राप्त करने के लिए जोनल कार्यालय बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही नगर निगम ने कर्मचारियों के नम्बर भी जारी कर दिए गए है।

देहरादून, ब्यूरो:
नगर निगम ऑफिस के साथ राजपुर रोड स्थित ऑफिस, आरकेडिया , मोथेरोवाला और हर्रावाला में कर्मचारियों की ड््यूटी लगाई गई है। इस दौरान कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई है।

3 दिन चला हर घर तिरंगा अभियान
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस अभियान के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के क्षतिग्रस्त हो जाते है। तो ऐसे राष्ट्रीय ध्वज को जनता से सम्मानजनक रूप से प्राप्त करने की तैयारी की जा रही है।

यहां-यहां दी जिम्मेदारी
जोनल कार्यालय- कार्यालय- कर्मचारी का नाम- मोबाइल नम्बर
नगर निगम कार्यालय -पीआईसीयू सेल-मोहन सिंह रावत - 9410989540
राजपुर - कक्ष सं। -1- अनिल काला- 7906326532
आरकेडिया- कक्ष सं-1- विक्रम चौहान- 9927550608
मोथरोवाला - कक्ष सं। -1 - वृजमोहन नौटियाल- 9358147032
हर्रावाला- कक्ष सं। -1- अभिषेक कुमार - 9690202023


टै्रफिक पुलिस ने चलाया अभियान
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पश्चात ट्रैफिक पुलिस की ओर से 3 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआत के दो दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 400 से ज्यादा तिरंगा झंडा एकत्र किया। इसके साथ ही जो व्यक्ति तिंरगे झंडे को अपने घर पर रखना चाहे तो वे अपने घर में भी रख सकते है। जो नहीं रखना चाहते वे ट्रैफिक पुलिस को दें सकते है। इसके बाद वे तिरंगे झंडे को नगर निगम को भी सौंप सकते है।

वर्जन
तिरंगे झंडे को सम्मानजनक से प्राप्त करने के लिए नगर निगम के सभी जोनल ऑफिस में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद भी कोई भी व्यक्ति तिंरगे झंडे का अपमान करते हुए पाया जाता है। तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
:- रोहिताश शर्मा, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम
dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive