देहरादून में जल प्रलय, 7 की मौत 2 घायल
- शास्त्रीनगर खाला में एक ही परिवार के चार की मौत
- रिस्पना में बहने से दो लोगों की मौत, छरबा में भी एक बहा - बिंदाल बस्ती और पॉश कालोनी हिलव्यू में भी तबाहीDEHRAUN : मॉनसून की बारिश ने वेडनसडे को दून में जमकर तबाही मचाई। कुदरत के इस कहर ने 7 लोगों की जान ले ली, जबकि दो घायल हैं। सुबह करीब तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश के कारण पूरे शहर में अफरा-तफरी देखने को मिली। एक ही परिवार के चार की मौतबारिश के कारण सबसे बड़ा हादसा शास्त्रीनगर खाला में हुआ। सुबह ठीक 5 बजे यहां एक टीले के साथ बने कच्चे घर पर पुश्ता गिर गया। हादसे में परिवार के चार लोग मलबे में दब गए जिनकी मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। मृतकों की पहचान जिला दरभंगा बिहार निवासी संतोष साहनी (40), संतोष की पत्नी सुलेखा (35), दो बेटे धीरज (10) व नीरज (8) की मौत हो गई। दूसरे कमरे में सो रहे प्रमोद साहनी और जगदीश साहनी भी मलबे में दब गये, जिन्हें रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
रिस्पना नदी में दो बहे, मौतरिस्पना नदी के उफान में दो लोग बह गये। बलबीर रोड निवासी राजेश पैर फिसलने से रिस्पना के बहाव में समा गया। बाद में उसका शव नेहरू कॉलोनी के पास बरामद हुआ। भगत सिंह कॉलोनी में नफीस अहमद 50 की भी रिस्पना में बहने से मौत हो गई।
बरसाती नाले की चपेट में आया चौकीदारदून के विकासनगर क्षेत्र के छरबा में सुबह आम के बगीचे में चौकीदार करने जा रहा अब्दुल अजीज (65) सड़क पर आए बरसाती नाले की चपेट में आ गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ। बिंदाल बस्ती में तबाहीभारी बारिश के कारण बिंदाल नदी के किनारे बसी बिंदाल बस्ती, प्रकाश नगर में जमकर तबाही हुई। बिंदाल नदी सुबह करीब 6 बजे पूरे उफान पर थी। इससे बस्ती के करीब 80 घरों में पानी और मलबा घुस गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। बिंदाल नदी में बना बिजली का हाइटेंशन टावर भी टूट गया। हिलव्यू कॉलोनी में भी नुकसान
वसंत विहार की पॉश कालोनी हिलव्यू में भी भारी तबाही हुई, यहां एक स्कूल से होकर बहने वाला नाला चोक हो गया और भारी मात्रा में पानी कॉलोनी में घुस गया। पानी का फोर्स इतना ज्यादा था कि पानी छतों की रेलिंग तोड़ता हुआ बहने लगा। यहां करीब दर्जनभर घरों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
तबाही का आंकड़ा7 की मौत2 घायल4 मकान टूटे1 पुल टूटा22 सड़कें बंद5 पेयजल लाइनें टूटीं26 घरों में जलभराव5 इलेक्ट्रिक पोल गिरे6 पेड़ धराशाई17 नहरें, पुश्ते गिरे