- जीएमवीएन के जरिये जल्द शुरू होगी हेली सेवाओं की बुकिंग

DEHRADUN: प्रदेश में इस साल केदारनाथ व हेमकुंड के लिए हेली सेवाओं का संचालन बीते वर्ष की दरों पर ही होगा। यानी, इस साल किराया दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। कारण यह कि सरकार ने बीते वर्ष हेली कंपनियों के साथ तीन साल का करार किया था। इसमें तीन सालों के लिए किराये की दर यथावत रखी गई है। हेली सेवाओं की बुकिंग गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के जरिये की जाएगी। जीएमवीएन इसकी बुकिंग की तैयारी कर रहा है।

जल्द शुरू होगी बुकिंग

प्रदेश में हर साल केदारनाथ व हेमकुंड के लिए हेली सेवाएं संचालित होती हैं। इन हेली सेवाओं के संचालन को हर साल नागरिक उड्डयन विभाग टेंडर करता था। न्यूनतम दरों पर हेली सेवाओं का संचालन करने वाली हेली कंपनियों को यह टेंडर दिया जा रहा था। हालांकि, किराये की दरों को लेकर खासा विवाद भी होता रहा है। इसे देखते हुए बीते वर्ष नागरिक उड्डयन विभाग ने हेली कंपनियों से तीन वर्ष के लिए टेंडर आमंत्रित किए। न्यूनतम दरों पर हेली सेवाएं देने वाली हेली कंपनियों को ये टेंडर दे दिए गए। कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष शुरुआती चरण में चारधाम यात्रा नहीं हो पाई। सितंबर के बाद थोड़ी बहुत यात्रा चली भी, लेकिन इसमें बाहर से बहुत ही कम यात्री आए। इस कारण हेली सेवाओं का संचालन न के बराबर ही रहा। अब मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। परिस्थितियां अब बीते वर्ष के मुकाबले काफी बदली हुई हैं। आवागमन खुल गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसके लिए श्रद्धालु अभी से जानकारी ले रहे हैं। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि गत वर्ष तीन साल के लिए टेंडर किए गए थे। इस कारण इस साल किराये में वृद्धि नहीं होगी। जीएमवीएन से कहा गया है कि वह जल्द बुकिंग शुरू कर दे।

हेलीसेवाओं का एक तरफ का किराया

सिरसी से केदारनाथ - ख्फ्ब्0

फाटा से केदारनाथ - ख्फ्म्0

गुप्तकाशी से केदारनाथ - फ्87भ्

गोविंदघाट से घांघरिया - ख्97भ्

Posted By: Inextlive