- आईएमए में पासिंग आउट परेड का होगा आयोजन

- मित्र देशों के 84 कैडेट्स भी बनेंगे आर्मी ऑफिसर

देहरादून,

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में आज 341 जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद देश की सेना में बतौर अफसर तैनात होंगे। इनमें 148 रेगुलर व 131 टेक्निकल ग्रेजुएशन कोर्स के कैडेट्स शामिल होंगे। वेस्टर्न कमांड के ले। जनरल आरपी सिंह बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर पीओपी की सलामी लेंगे। कोरोना के चलते इस बार भी कैडेट्स के परिजन पीओपी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पीओपी सुबह साढ़े 6 बजे

आईएमए की ऐतिहासिक चैटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह 6 बजकर 30 बजे शुरू होगी। पीओपी के बाद पीपिंग व ओथ सेरेमनी होगी और बैच के 425 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट भारत और मित्र देशों की सेना का हिस्सा बन जाएंगे। इंडियन आर्मी को 341 युवा सैन्य ऑफिसर मिलेंगे। जबकि, मित्र देशों की सेना को 84 युवा सैन्य ऑफिसर मिलेंगे। इसके साथ ही आईएमए देश विदेश की सेना को 63 हजार 381 युवा सैन्य ऑफिसर देने वाला संस्थान बन जाएगा।

उत्तराखंड के 37 कैडेट्स बनेंगे अफसर

आईएमए पीओपी में इस बार 341 में से 37 कैडेट्स उत्तराखंड से हैं। हालांकि संख्या सबसे ज्यादा यूपी के कैडेट्स की है, लेकिन आबादी के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड आगे है। यूपी के इस बार 66 कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल हो रहे हैं।

स्टेटवाइज इतने अफसर

स्टेट कैडेट बनेंगे अफसर

उत्तर प्रदेश 66

हरियाणा 38

उत्तराखंड 37

पंजाब 32

बिहार 29

जम्मूकृकश्मीर 18

दिल्ली 18

महाराष्ट्र 16

हिमाचल प्रदेश 16

राजस्थान 16

मध्य प्रदेश 14

पश्चिम बंगाल 10

केरल 7

कर्नाटक 7

झारखंड 5

मणिपुर। 5

तेलंगाना। 2

गुजरात। 1

गोवा। 1

उड़ीसा.1

तमिलनाडु। 1

आंध्र प्रदेश.1

लद्दाख.1

चंडीगढ। 1

असम। 1

मिजोरम.1

नेपाल.2

किस देश के कितने कैडेट्स

देश कैडेट्स

अफ गानिस्तान 43

भूटान 18

ताजिकिस्तान 13

मॉरिशस 4

वियतनाम 2

श्रीलंका 1

टोंगा 1

मालदीव 1

किर्गिस्तान 1

Posted By: Inextlive