- मर्डर के 17 घंटे बाद मृतक की पत्नी ने दी थी कंप्लेन

- शक होने पर पुलिस ने की कड़ी पूछताछ तो सच आया सामने

- मर्डर को सुसाइड में बदलने को महिला व उसके प्रेमी ने फौजी के हाथ की काटी थी नस

देहरादून,

विकासनगर थाना इलाके में फौजी के मर्डर के मामले में पुलिस ने फौजी की पत्‍‌नी व उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है। प्रेम संबंध के चलते आरोपियों ने फौजी का गला रेतकर व हाथ की नसें काटकर मर्डर कर दिया। मर्डर के 17 घंटे बाद रीमा ने पुलिस को कंप्लेन दी थी जिस पर पुलिस को शक हुआ। फौजी का मर्डर रात में करीब 11 बजे हुआ लेकिन मर्डर को सुसाइड करार देने के लिए रीमा ने पुलिस को 17 घंटे बाद सूचना दी। यही नहीं मर्डर को सुसाइड में बदलने को रीना व प्रेमी ने फौजी के हाथ की नसें काटी थी।

मैसेज चैटिंग पर तैयार किया प्लान

पुलिस ने मृतक फौजी के भतीजे की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर दिया है। गढ़वाल राइफल में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात राकेश सिंह नेगी मूल रूप से ग्राम चरगाड पोस्ट गड़ी गांव जिला पौड़ी गढ़वाल का निवासी था, जो कि हरबर्टपुर पांवटा रोड पर अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। हाल मे 14-15 अक्टूबर को हवलदार राकेश सिंह नेगी छुट्टी लेकर घर आया था। फौजी की पत्‍‌नी रीमा नेगी का एक वर्ष से विकासनगर स्थित एक जिम के ट्रेनर से प्रेम संबंध चल रहा था। फौजी के घर आने के बाद दोनों का मिलना जुलना नहीं हो पा रहा था। फौजी को पत्‍‌नी पर शक भी हो गया था, जिसके चलते दोनों पति पत्‍‌नी के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। ऐसे में पत्‍‌नी ने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली और उसने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी शिवम मेहरा निवासी विकासनगर के साथ मिलकर पति के मर्डर का षड़यंत्र रचा। रीना नेगी ने सबसे पहले अपना मोबाइल फोन का सिम अपने प्रेमी को दिया। उसके बाद रीना व प्रेमी शिवम मोबाइल पर एक दूसरे को मैसेज कर मर्डर का प्लान तैयार किया था।

वारदात की रात घर के दरवाजे रखे खुले

11 नवंबर की रात को रीना व उसके प्रेमी ने फौजी का मर्डर करने का प्लान बनाया। जिसके लिए रीना ने रात को घर का मुख्य गेट व दरवाजा बंद नहीं किया, जब फौजी अपने बेड पर लेटा था। करीब दस बजे रात शिवम फौजी के घर आया और किचन में छुप गया। जिसके बाद फौजी की पत्‍‌नी रीना फौजी के पास गयी और उससे झगड़ा करने लगी। फौजी को उकसाने के बाद वे बरामदे की लॉबी तक पहुंच गए। जहां किचन में पहले से मौजूद शिवम मेहरा ने पीछे से फौजी को पकड़ लिया और उसके बाद फौजी के आगे खड़ी रीना ने उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने वारदात को सुसाइड का रूप देने के लिए उसके हाथ की नसें काट दी। मर्डर करने के बाद दोनों ने फौजी को बाथरूम में डाल दिया। उसके बाद लॉबी व घर में जगह जगह पड़े खून के धब्बों को कंबल से मिटाया। रातभर रीना और उसका प्रेमी साथ रहे। सुबह पांच बजे शिवम अपने घर चला गया। अगले दिन शाम को रीना ने हरबर्टपुर चौकी पर पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने सुसाइड किया है। पुलिस को कंप्लेन देने की टाइमिंग पर शक हुआ तो रीमा से कड़ी पूछताछ करने के बाद मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपियों से मर्डर में प्रयुक्त चाकू, ब्लेड, मोबाइल फोन, स्कूटर, मृतक व हत्यारोपी रीना के खून से सने कपड़े व खून से सनी कंबल बरामद कर दिए हैं।

Posted By: Inextlive