दून में घरों से ही गार्बेज सेग्रीगेशन हो इसके लिए नगर निगम घर-घर चार तरह के डस्टबिन बांटेगा। दून में 2 लाख से ज्यादा डस्टबिन बांटे जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो सभी वार्डो में यह डस्टबिन दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को कूड़ा सेग्रीगेशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे घरों से ही कूड़ा अलग मिल सके। इसके बाद नगर निगम की टीम को इसके लिए कूड़े को अलग-अलग नहीं करना पड़ेगा।

देहरादून (ब्यूरो)। दून में दो लाख से ज्यादा डस्टबिन बांटे जाने की तैयारी की जा रही है। अब यह डस्टबिन कब और कहां-कहां बांटे जाएंगे। इसके लिए टीम सर्वे कर रही है। जिससे लोग गार्बेज को अलग कर दें सके और नगर निगम इसका डिस्पोजल सही से कर सके। शुरुआत में 10 हजार से ज्यादा डस्टबिन बांटे जाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें एक घर में चार डस्टबिन दिए जाएंगे। जिनमें हरा, पीला, काला और नीला रंग का डस्टबिन दिया जाएगा।

चयनित किए गए वार्ड
नगर निगम में 100 वार्ड हैैं। जिनमें चयनित जगह पर इन डस्टबिन को बांटा जाएगा। शुरुआत में 10 हजार डस्टबिन बांटे जाएंगे। इसके साथ ही किस डस्टबिन में कौन सा कूड़ा डाला जाएगा। इसके लिए भी अवेयर किया जाएगा। इसके बाद इन घरों से एक साथ कूड़ा नहीं लिया जाएगा। कूड़े को सेग्रीगेशन करके ही अलग डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर लिया जाएगा।

इसलिए किया जा रहा यह प्लान
डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन के शुरू तो हुआ। लेकिन, कई बार एनाउंसमेंट के बाद भी ये कूड़ा सेग्रीगेशन नहीं किया जा सका। जिसके बाद नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए घरों में अलग से डिब्बे दिये जाने पर सहमति दी। ताकि घरों से ही कूड़ा अलग उपलब्ध हो सके।
dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive