हर वर्ग की राय से तय चुनावी घोषणा-पत्र बनाने का ऐलान

::एक्सक्लूसिव:::

-संगठनों, व्यापारियों, कर्मचारियों, युवाओं व महिलाओं के बीच भी पहुंचेगी कांग्रेस

-सत्ताधारी पार्टी जनता की राय से बनाएगी घोषणा पत्र, ऑनलाइन सुविधा की भी होगी शुरुआत

देहरादून, सत्ताधारी कांग्रेस इस बार चुनाव में नए नए एक्सपेरीमेंट करने जा रही है। इस बार प्रदेश कांग्रेस अपना चुनाव घोषणा पत्रा(मेनिफेस्टो)जनता से तैयार कराएगी। पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बकायदा इसके पार्टी आम जनता के बीच सीधे पहुंचेगी। इतना ही नहीं, आम लोगों से पार्टी ऑनलाइन सुझाव भी लेगी।

ताकि जनता का बढ़े भरोसा

कुछ महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस, भाजपा, आप, यूकेडी, सपा और बसपा सभी अपनी तैयारियों पर जुट गई हैं। कांग्रेस ने फैसला किया है कि आखिर जनता क्या चाहती है, उसी के मुताबिक चुनाव घोषणा पत्र तैयार होगा। इसके पीछे पार्टी की रणनीति ये है कि इससे जनता का उस पर भरोसा बढ़ेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का मानना है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी में जनता का सीधा इनवोल्वमेंट रहे। जनता क्या चाहती है, उसी संवाद के जरिए पार्टियों को काम करना चाहिए।

बॉक्स

हर वर्ग की ली जाएगी राय

घोषणा पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस तमाम सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, महिलाओं व युवाओं के बीच पहुंचेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया से भी ओपनियन मांगेगी।

::बॉक्स::

इस बार हाईटेक होगा प्रचार

इस बार प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां हाईटेक तरीके से चुनावी अभियान में जुट रही हैं। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इसमें लगी हैं। पार्टियों ने बकायदा अपने आईटी सेक्शन को मजबूत कर दिया है। फेसबुक, वाट्सअप, ट्विटर पर अभियान चल रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी बैठकों के लिए ई-लेटर भेजे जा रहे हैं। भाजपा ने तो बकायदा पार्टी हाईकमान के पदाधिकारियों को दिल्ली से दून बुलाकर प्रदेश व जिलों के आईटी विभाग के पदाधिकारियों की वर्कशॉप भी आयोजित कर दी है।

::वर्जन::

हम अपने चुनाव घोषणा पत्र के लिए जनता के बीच जाएंगे। जनता के बीच पहुंचकर हर वर्ग की राय लेंगे। जनता को पूरी तरह इसमें इन्वॉल्व करेंगे। उसके बाद ही मेनिफेस्टो फाइनल किया जाएगा।

किशोर उपाध्याय, पीसीसी चीफ।

बॉक्स

चुनावी नारे ढूंढ रही कांग्रेस

आपको जो एक अगस्त के अंक में आई नेक्स्ट ने खबर दी थी वो ही सही निकली। हमने आपको बताया था कि कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया को सबसे बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है। इसके लिए पीसीसी ने अपना आईटी सेल बना लिया है और अब पार्टी अगले चुनाव के लिए स्लोगन मंगा रही है। पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर अपील की है कि वे पार्टी के लिए चुनावी स्लोगन तैयार करें। इतना ही नहीं, उपाध्याय ने आम लोगों से भी कांग्रेस के पक्ष में चुनावी नारे लिखने की अपील की है। इसके लिए पार्टी ने ये भी ऐलान किया है बेस्ट स्लोगन्स लिखने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। बेस्ट स्लोगन्स की स्क्रूटनी के लिए पार्टी ने अलग से एक टीम बनाई है। ये टीम सबसे अच्छे नारों को छांटकर आई टी सेल से सोशल मीडिया में इनका प्रचार प्रसार कराएगी। स्लोगन्स के लिए पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार तय किया है, लेकिन अभी इसकी राशि फाइनल नहीं की है।

बॉक्स

फोटो क्क्एनडब्ल्यूटीपी ख्,,

रैली से करेंगे पर्दाफाश-जाजू

नई टिहरी में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि उनकी पार्टी पर्दाफाश रैली के जरिए राज्य सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएगी। सभी विधानसभाओं की बैठकें कर आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। जाजू ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। स्टिंग ऑपरेशन से भी ये साफ हो गया है। केंद्र से राज्य को पर्याप्त धन मिल रहा है। भाजपा के पक्ष में माहौल है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सफलता हासिल करेंगी।

Posted By: Inextlive