- पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू रहा, पर नहीं मिली सवारियां

- नगर निगम ने 9 हजार लीटर सेनेटाइजर का छिड़काव किया

देहरादून

फेस्टिवल सीजन के बाद दून में फिर से वीकली क्लोजर शुरू हो गया। प्रशासन की कड़े आदेश के बाद संडे को दून पूरा बंद रहा, मुख्य बाजारों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी लगभग सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं लेकिन सेनेटाइजेशन कुछ खास इलाकों में ही हो पाया। जिला प्रशासन ने नगर निगम के अधिकारियों को वीकली क्लोजर के दिन सिटी में पूरी तरह से सेनेटाइजेशन करने के आदेश दिये थे।

खाली दौड़े विक्रम

बाजार बंद रहने के कारण सड़कों पर बहुत कम लोग निकले। ज्यादातर वही लोग घरों से निकले जिनके पास अपने व्हीकल्स हैं। ऐसे में विक्रम वालों को सवारियां नहीं मिलीं। विक्रम चालक इमरान और विक्रम रावत ने बताया कि आम दिनों में वे आईएसबीटी से घंटाघर तक 10 से 12 चक्कर लगाते हैं और शाम तक 15 सौ रुपये तक कमा लेते हैं। लेकिन आज 5-7 सौ रुपये ही कमाई हो पाई है।

9 हजार लीटर छिड़काव

नगर निगम में शहर में कुछ जगहों पर सेनेटाइजेशन भी किया। निगम ने 11 मशीनों से शहरभर में छिड़काव किया। हर मशीन से 1000 लीटर दवाई का छिड़काव किया गया। इस तरह से कुल 9000 लीटर दवा का छिड़काव किया है। यह छिड़काव मुख्य रूप से मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर किया गया। सिटी के ज्यादातर इलाकों में सेनेटाइजेशन नहीं हो पाया।

Posted By: Inextlive