एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपरलीक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। नैनीताल जिले के रामनगर से चंदन सिंह मनराल नामक जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया वह करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का मालिक है। एसटीएफ को आशंका है कि उसने यही संपत्ति अवैध कामों से अर्जित की है। वह पेपर लीक मामले में उत्तराखंड और यूपी के नकल माफिया के बीच की अहम कड़ी माना जा रहा है।


देहरादून ब्यूरो। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार चंदन मनराल को पूछताछ के लिए एसटीएफ ऑफिस देहरादून लाया गया था। पूछताछ के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चंदन सिंह मनराल, पुत्र झगड़ सिंह मनराल लखनपुर रामनगर नगर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से अन्य आरोपियों के संपर्क में था। वर्ष 2021 में आयोजित वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में उसने अपने क्षेत्र के कई लोगों को लाखों रुपए लेकर पेपर उपलब्ध करवाया था। एसटीएफ ने चंदन मनराल की करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति का पता लगाया है। समझा जाता है कि यह संपत्ति उसने अवैध तरीके से कमाये गये धन से अर्जित की है।

चंदन मनराल की संपत्ति - करीब 15 एकड़ जमीन पीरुमदार में।- करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर में।


- मनराल स्टोन क्रशर के नाम से एक स्टोन क्रशर पीरुमदार में। - स्टोन क्रशर में करीब सात बड़े ट्रक और तीन पोकलैंड मशीन।- मनराल ट्रैवल्स एजेंसी में करीब 13 बस। इनमें से 10 बस स्कूलों में और 3 बस पहाड़ के रूट पर चलती हैं।- बाल महिला कल्याण समिति नाम से एनजीओ।

- रामनगर नैनीताल में 3 मंजिला मकान और ऑफिस। आधा बीघा मुख्य सड़क पर कॉमर्शियल प्लॉट। - आधा दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट।

Posted By: Inextlive