बारिश और ठंड से ठहर गई जिंदगी
-बारिश के कारण घरों में दुबके रहे लोग
-बारिश से दस डिग्री तक गिरा शहर का पारा बारिश के कारण घरों में दुबके रहे लोग -बारिश से दस डिग्री तक गिरा शहर का पारा HARIDWAR (JNN) : HARIDWAR (JNN) : कई दिनों तक चटख धूप खिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। एक दिन में ही पारा दस डिग्री तक गोता लगा गया। धर्मनगरी में शुक्रवार को दिन भर बारिश होती रही। बारिश व ठंड के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर रहे। मौसम ने अचानक बदली करवटनया साल शुरू होने पहले तक हरिद्वार में मौसम का रंग बदल गया था। दिन में चटख धूप के बाद कोहरे का असर भी कम पड़ा था। इससे सर्दी में लोगों को राहत मिली लेकिन नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। कभी तेज बारिश हुई तो कभी बूंदा-बांदी होती रही। रिमझिम बारिश का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। ठंड के मौसम में बारिश ने ठंडक का अहसास और गहरा कर दिया। बारिश के साथ ही एक दिन में धर्मनगरी का पारा सीधे दस डिग्री लुढ़क गया। बारिश और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे। ठंड बढ़ने से रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में कमी आयी है।
तापमान पर एक नजर डेट अधिकतम न्यूनतम ख् जनवरी क्ब्.0 क्0.0 क् जनवरी ख्ब्.7 7.7 फ्क् दिसंबर ख्ख्.8 7.भ् फ्0 दिसंबर ख्म्.0 ब्.ख् ख्9 दिसंबर ख्फ्.8 ब्.0 फोटो - क् से ब्