- रंगीन लाइट के साथ ही म्यूजिकल फाउंटेन करेगा आकर्षित

- राज्य स्थापना दिवस पर सीएम करेंगे इनॉग्रेशन

देहरादून।

राज्य स्थापना दिवस पर दून का घंटाघर और गांधी पार्क नई रंगत में नजर आएगा। घंटाघर पर रंगीन लाइटिंग के साथ म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षित करेगा वहीं गांधी पार्क का नजारा भी बदला-बदला होगा। घंटाघर पर म्यूजिकल फाउंटेन से फॉक सॉन्ग की धुनें लोगों को अट्रैक्ट करेंगी। राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस फाउंटेन का लोकार्पण करेंगे।

घंटाघर पर खर्च हुए 80 लाख

घंटाघर का हाल ही में कायाकल्प किया गया है। 80 लाख रुपए से घंटाघर का ब्यूटीफिकेशन किया गया है। इसके अलावा लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए यहां म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है, इसके चारों ओर ग्रीनरी होगी। घंटाघर की घडि़यां भी दुरुस्त की गई हैं।

अब नहीं रुकेंगी घंटाघर की सुइयां

पिछले तीन साल से घंटाघर के रेनोवेशन का काम चल रहा था। ओएनजीसी की ओर से घंटाघर के लिए फाइनेंशियल हेल्प भी दी गई थी। यहां की घडि़यां बदल दी गई हैं नगर निगम का दावा है कि इन घडि़यों की सुइयां अब बंद नहीं होंगी।

रोशन होगा घंटाघर

घंटाघर के रेनोवेशन के साथ ही यहां पर कलरफुल लाइट्स लोगों को अट्रैक्ट करेंगी। इसके लिए यहां रंगीन रोशनी देने वाले कई बल्ब लगाए गए हैं। रंगीन रोशनी के साथ म्यूजिकल फाउंटेन स्मार्ट सिटी का अहसास देगा।

घंटाघर के लिए 20 केवी बिजली कनेक्शन

नगर निगम ने घंटाघर में रोशनी और फाउटेंन के लिए 20 किलोवाट का इलेक्ट्रिक कनेक्शन अलग से लिया गया है। जिससे यहां के फांउटेन और लाइट्स जलती रहें।

गांधी पार्क पर 1.5 करोड़ का खर्च

गांधी पार्क को भी मेंटेन किया गया है। डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर यहां पर भी फाउंटेन, सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। गांधी पार्क में फिलहाल मॉर्निग वॉक की अनुमति दी गई है। यह सीमित समय के लिए खुल रहा है।

गांधी पार्क में योगा पार्क

गांधी पार्क में योगा पार्क और ग्रीन पाथ भी तैयार किया गया हैं। जिससे यहां पर योगा करने आने वालों को सहूलियत मिले साथ ही यहां पर सिंथेटिक वाकिंग ट्रैक पर लोग मॉर्निग और इवनिंग वॉक कर सकें।

गांधी पार्क और घंटाघर को रेनोवेट किया गया है। म्यूजिकल फाउंटेन से विजिटर्स को पहाड़ी व देशभक्ति के गीतों की धुनें सुनने को मिलेंगी। पब्लिक की डिमांड पर म्यूजिक में बदलाव किया जाएगा।

- सुनील उनियाल गामा, मेयर देहरादून

Posted By: Inextlive