- सिटी के 34 वार्डो में आज चलाया जाएगा सेनेटाइजेशन अभियान

- नगर निगम की ओर से बड़े लेवल पर चलाया गया सेनेटाइजेशन अभियान

- मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने खुद संभाला मोर्चा

DEHRADUN: सिटी में कोविड कफ्र्यू के अंतर्गत सैटरडे को नगर निगम ने 35 वार्डो में बड़े लेवल पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया, जबकि बाकी में संडे व मंडे को सेनेटाइजेशन होगा। मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय पूरा दिन शहर में मोर्चा संभाले रहे और अभियान का निरीक्षण कर लोगों को अवेयर भी किया। उन्होंने बताया कि शहर में मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मोहल्लों, मुख्य बाजार, सरकारी, अ‌र्द्ध सरकारी समेत निजी ऑफिसों में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा के तकरीबन 1.90 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव कराया गया। इस दौरान 40 टैंकर छिड़काव करने में लगाए गए।

सीएम के आदेश पर सेनेटाइजेशन

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत के आदेश पर अब देहरादून शहर में जिला प्रशासन ने मंडे तक कोविड कफ्र्यू का आदेश दिया हुआ है। इसके अंतर्गत नगर निगम को बड़े लेवल पर सेनेटाइजेशन अभियान हर वीक चलाने के आदेश भी दिए थे। पिछले सैटरडे व संडे को शहर में सेनेटाइजेशन किया गया था, लेकिन इस बार इसे तीन दिन सैटरडे व संडे समेत मंडे में बांटा गया है। सैटरडे को 35 वार्ड सेनेटाइज किए गए, जबकि संडे को 34 और मंडे को 31 को सेनेटाइज किया जाएगा। सैटरडे सुबह मेयर गामा व नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नगर निगम से दवा के मिश्रण वाले ट्रैक्टर-टैंकरों को रवाना किया। निगम टीमों ने रांझावाला, ननूरखेडा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभालवाला, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला वार्ड और बालावाला के साथ नथुवावाला, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मंदिर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, माजरा, निरंजनपुर आदि में अभियान चला दवा का छिड़काव किया।

हैंड मशीनों से गलियों में छिड़काव

नगर निगम की ओर से वार्डो में दी गई सौ हैंड मशीनों के जरिये गलियों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त ने सभी क्वारंटीन सेंटरों व कंटेंटमेंट जोन को भी सेनेटाइज करने के आदेश दिए हैं। सिटी में सेनेटाइजेशन के लिए जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दी गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन इलाकों या गलियों में सेनेटाइजेशन नहीं हो पाया है, या जो छूट गए हैं, वहां के निवासी निगम के उपरोक्त दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर सूचित कर सकते हैं।

आज यहां होगा सेनेटाइजेशन

जोन-एक: वार्ड-1 मालसी, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-5 धोरणखास, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-7 जाखन, वार्ड-8 सालावाला, वार्ड-9 आर्यनगर, वार्ड-10 डोभालवाला, वार्ड-11 विजय कालोनी, वार्ड-13 डीएल रोड, वार्ड-14 रिस्पना, वार्ड-15 करनपुर, वार्ड-16 बकरालवाला, वार्ड-17 चुक्खुवाला और वार्ड-18 इंद्रा कालोनी।

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-2: वार्ड-12 किशननगर, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-21 एमकेपी, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-23 खुड़बुड़ा, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-25 इंद्गेश नगर, वार्ड-26 धामवाला, वार्ड-27 झंडा मोहल्ला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-34 गोविंदगढ़, वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर, वार्ड-69 रीठामंडी और वार्ड-70 लक्खीबाग।

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी (मोबाइल: 8279592712)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-3: वार्ड-46 अधोईवाला, वार्ड-59 गुजराड़ा मानसिंह, वार्ड-60 डांडा लखौंड व वार्ड-61 आमवाला तरला।

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

समय: सुबह आठ बजे से।

कल यहां होगा सेनेटाइजेशन

जोन-1: वार्ड-96 नवादा, वार्ड-39 इंद्रानगर, वार्ड-40 सीमाद्वार, वार्ड-42 कांवली, वार्ड-86 सेवलाकलां, वार्ड-87 पित्थूवाला, वार्ड-88 मेहूंवाला, वार्ड-89 हरभजवाला, वार्ड: 91 चंद्रबनी, वार्ड-92 आरकेडिया प्रथम व वार्ड-93 आरकेडिया द्वितीय।

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-2: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-72 देहराखास, वार्ड-73 विद्या विहार, वार्ड-74 ब्रह्मपुरी, वार्ड-75 लोहियानगर, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण।

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-3: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब।

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

Posted By: Inextlive